{"_id":"59957d974f1c1b78548b45b6","slug":"wine-smuggling-in-ambulence-at-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः एंबुलेंस में मिली अवैध शराब की पेटियां, पुलिस को देखकर ड्राइवर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाकः एंबुलेंस में मिली अवैध शराब की पेटियां, पुलिस को देखकर ड्राइवर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Thu, 17 Aug 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
एबुलेंस में पकड़ी गई हरियाणा मार्का की शराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस में अब मरीज नहीं, शराब की तस्करी होने लगी है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के मानसा में सामने आया, जहां एंबुलेंस से शराब की पेटियां मिली। थाना सदर पुलिस ने एक एंबुलेंस से 52 पेटियां शराब बरामद की हैं। वहीं चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू का दी है। थाना सदर मानसा की पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा से एक टवेरा एंबुलेंस गाड़ी नंबर एचआर 57-6514 आ रही है। पुलिस ने इस गाड़ी को गांव कोटली कला में रोककर इसकी तलाशी ली।
इस दौरान गाड़ी में से हरियाणा मार्का शराब की 52 पेटियां बरामद हुई। एंबुलेंस चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। थाना मुखी रणबीर सिंह ने बताया कि एंबुलेंस में से हरियाणा मार्का शराब की 52 पेटियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एंबुलेंस मालिक को बुलाया गया है। इसके बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एंबुलेंस मालिक अनिल कुमार का कहना है कि गाड़ी में शराब होने की कोई जानकारी उनको नहीं है।