फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   wine serving without licence, hotel peral in owner arrested, mohali hotel pearl arrested, mohali

बिना लाइसेंस परोस रहा था शराब, होटल पर्ल का मालिक गिरफ्तार

Fri, 06 May 2016 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 06 May 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
wine serving without licence, hotel peral in owner arrested, mohali hotel pearl arrested, mohali
गिरफ्तार - फोटो : getty
बिना लाइसेंस के होटल में शराब परोसने के मामले में थाना फेज-1 की पुलिस ने मोहाली गांव स्थित होटल पर्ल इन के मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल से चंडीगढ़ की गैर कानूनी तरीके से लाई गई 21 शराब की बोतले भी पुलिस ने जब्त की है। आरोपी की पहचान मनोज महाजन निवासी सेक्टर-41 के रूप में हुई। आरोपी को पुलिस ने वीरवार जिला अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली था कि होटल पर्ल इन में गैर कानूनी तरीके से शराब परोसी जाती है। जबकि होटल मालिक ने इस संबंधी विभाग से कोई लाइसेंस नहीं लिया है। इसके बाद पुलिस वालों ने ग्राहक बनकर होटल में दबिश दी। साथ ही अवैध तरीके से कारोबार चला रहे होटल मालिक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस मुताबिक होटल से चंडीगढ़ में बिकने वाली अंग्रेजी शराब की 21 बोलते भी बरामद हुई हैं। जिन्हें भी पुलिस की तरफ  से अदालत में पेश किया गया। पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी। जिक्रयोग है कि यह पहला मामला है जब शहरी इलाके में किसी होटल मालिक को इस तरह गिरफ्तार किया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सस्ती शराब लाता था, बेचता था मंहगी
पुलिस मुताबिक आरोपी चंडीगढ़ स्थित घर से आते समय चंडीगढ़ के ठेकों से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर ले आता था। इसके बाद शराब को यहां मोटे दामों पर बेचता था। आरोपी ने होटल में अपने बेटे को मैनेजर बनाया हुआ था। पुलिस यह भी जांच करने में जुटी हुई है कि आखिर आरोपी को शराब कौन पहुंचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed