फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wife marriage bureau open, wife doing second marriage

पत्नी का मैरिज ब्यूरो खुलवाया तो मिली ये सजा

Thu, 12 Mar 2015 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक। Updated Thu, 12 Mar 2015 09:52 AM IST
विज्ञापन
wife marriage bureau open, wife doing second marriage

लव मैरिज के बाद पत्नी का मैरिज ब्यूरो खुलवाना उसके पति को महंगा पड़ गया। पति को बदले में बेवफाई मिली। दूसरों का घर बसाते-बसाते खुद भी बिना तलाक लिए एक युवक से दूसरी शादी कर ली। साथ में पहले पति का 11 साल का लड़का लेकर भी चली गई। मामला, रोहतक की भिवानी चुंगी का है। युवक ने 15 दिन पहले सीएम विंडो पर शिकायत देकर यह आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मामले में आगे की जांच पड़ताल के लिए बुधवार को दोनों पक्षों को महिला सैल की ओर से बुलाया गया, लेकिन महिला खुद आई, लेकिन लड़के को लेकर नहीं आई। ऐसे में महिला सैल ने मामला डीएसपी मुख्यालय विजयपाल के पास भेज दिया है।
विज्ञापन

2010 में उसने मैरिज ब्यूरो खुलवा दिया

wife marriage bureau open, wife doing second marriage

युवक ने बताया कि 15 साल पहले वह दिल्ली में एक लेडीज पर्स की शॉप पर काम करता था। उसके साथ ही दिल्ली की एक लड़की भी उसी शॉप पर काम करती थी। 2002 में दोनों ने लव मैरिज कर ली। दोनों दिल्ली को छोड़ कर रोहतक आ गए और यहीं रहने लगे। युवक ने बताया कि पत्नी ने कहा कि वह मैरिज ब्यूरो खोलना चाहती है। 2010 में उसने मैरिज ब्यूरो खुलवा दिया।

जब आधी-आधी रात को फोन आने लगे, तक इसका विरोध किया तो कहती की ये काम ही ऐसा है। युवक ने बताया कि एक दिन मैरिज ब्यूरो में एक लड़का आया और शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। जब उसकी पत्नी ने पूछा कि उसे कैसी लड़की से शादी करनी है तो युवक ने कहा कि आप जैसी लड़की ही चाहिए। जो आपकी तरह काम करने वाली हो।

इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ गई। आरोप है कि युवक 2013 में उसकी पत्नी को लेकर चला गया। साथ में लड़का भी ले गई। अब उसकी पत्नी ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी भी कर ली है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए और लड़का भी दिलवाया जाए। सीएम विंडो से कार्रवाई के लिए पत्र जिला पुलिस के पास पहुंचा। इसके चलते महिला सैल ने बुधवार को दोनों पक्षों को बुलाया, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका। ऐसे में केस सैल की ओर से केस डीएसपी मुख्यालय के पास भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed