फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wanted in bihar and jharkhand for 15 murder, 2 moioist arrested

बिहार-झारखंड में 15 हत्याओं में वांछित 2 माओवादी गिरफ्तार

Thu, 03 Sep 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 03 Sep 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
wanted in bihar and jharkhand for 15 murder, 2 moioist arrested

15 लोगों की हत्या और गाड़ियों को जलाने के मामले में बिहार और झारखंड में वांछित दो माओवादियों को पंजाब के रोपड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने पुराने बस स्टैंड पर एक ढाबे में रह रहे इन दो माओवादियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बिहार और झारखंड पुलिस को इनकी तलाश थी। उन्होंने 15 लोगों की हत्या की है और 35 गाड़ियों को जलाया है। वह पंजाब में अपने आप को सुरक्षित रखने के मकसद से रह रहे थे। पुलिस ने वीरवार को दोपहर बाद उन्हें जुडीशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कोपल धंजल की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


एसएसपी वरिंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए इन माओवादियों की गुप्त सूचना मिली थी। इसके  आधार पर उनकी टीम ने रेकी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान मंदीप यादव उर्फ मटलू और सनोज यादव उर्फ भिखारी यादव वासी गया (बिहार) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह माओवादी बिहार और झारखंड में स्पेशल एरिया कमेटी (बीजेएसएसी) सीपीआई माओवाद से संबंधित है। माओवादी मंदीप यादव उर्फ मटलू जोनल कमांडर हैं। सनोज यादव उर्फ भिखारी एरिया कमांडर है।

एसएसपी ने बताया कि उन्होंने बिहार और झारखंड में माओवाद फैलाने के लिए कई वारदातों को अंजाम दिया है। दोनों रोपड़ और शहीद भगत सिंह नगर में छिपकर रह रहे थे। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बिहार पुलिस के अधिकारी इन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए यहां आ रहे हैं।

मनदीप यादव पर बिहार पुलिस ने इनाम भी रखा हुआ है। जब इन्हें रोपड़ पुलिस ने पकड़ा तो इसकी जानकारी बिहार भी दे दी गई। पुलिस ने इनसे एक देसी पिस्टल, दो कारतूस और एक चाकू बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों माओवादी संदीप यादव उर्फ उमेश यादव जो बीजेएसएसी का सेंट्रल जोनल कमांडर है के काफी नजदीकी हैं। एसएसपी ने बताया कि मनदीप उर्फ मटलू के काफी समय पहले बिहार की ओर से गिरफ्तारी वरंट भी जारी हुए थे।


ढाबे पर करते थे काम
पुलिस ने बताया कि दोनों माओवादी शहर के पुराने बस स्टैंड पर स्थित एक ढाबे वाले के पास काम कर रहे थे। दोनों अपने गांव के कुछ साथियों के साथ वहीं रहते थे। उन्होंने अब तक ढाबे वाले के बारे में कुछ नहीं बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed