{"_id":"577bc4594f1c1b9a097f99f3","slug":"waiter-raped-with-colleague-woman-s-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने पहले महिला से बढ़ाई जान-पहचान फिर लूट ली बेटी की आबरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने पहले महिला से बढ़ाई जान-पहचान फिर लूट ली बेटी की आबरू
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने पहले साथ काम करने वाली महिला से बढ़ाई जान-पहचान फिर एक दिन घर में घुसकर लूट ली उसकी बेटी की आबरू। मामला पंजाब के अबोहर का है। एक नाबालिग को घर में अकेली पाकर उसके जानकार युवक ने घर में घुसकर उससे दुराचार किया। थाना नंबर 1 की पुलिस ने पीड़िता की मां के बयानों पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एएसआई बलदेव सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता की मां ने बताया कि वह शादी-विवाह आदि कार्यक्रमों में रोटी पकाने व दिहाड़ी मजदूरी का काम करती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात वेटर बग्गड़ सिंह के साथ हुई। बग्गड़ सिंह उसके घर आने-जाने लगा और उसकी नाबालिग बेटी पर बुरी नजर रख ली।
विज्ञापन
1 जुलाई को जब वह मजदूरी करने गई हुई थी तथा उसकी 12 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान बग्गड़ सिंह उनके घर आया और उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने बग्गड़ सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन