{"_id":"42eab9cfe9a652c62586025f08da36b2","slug":"violence-in-balmiki-colony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के कारिंदों ने किया कालोनी पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेके के कारिंदों ने किया कालोनी पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 03 Feb 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-6 स्थित एक शराब ठेके के करिंदों ने करीब 20 लोगों का गैंग बनाकर रविवार रात बाल्मीकि कालोनी पर हमला बोल दिया। लोहे की रॉड, हाकी और हथियारों से लैस हमलावरों ने कालोनी के पुरुषों को घरों से निकाल-निकाल कर पीटा और महिलाओं को भी नहीं बख्शा।
विज्ञापन
वे अपने साथ एक युवक को अगवाकर भी ले गए और जमकर पिटाई करने के बाद देर रात फेज-एक थाने के बाहर अर्धनग्न हालत में छोड़ गए। साथ ही मोहाली पुलिस को भी चैलेंज कर गए। सभी घायलों को फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
रविवार रात की इस घटना से सोमवार को भी कालोनी में दहशत थी। कालोनी निवासी जतिंदर और जगदीश ने बताया कि रविवार रात साढ़े दस बजे तीन बोलेरो में सवार होकर ठेके कारिंदे 20 लोगों के गैंग के साथ उनकी कालोनी में आए। आते ही उन्होंने लोगों को घर से निकाल- निकाल कर पीटना शुरू कर दिया। काफी देर तक उनकी मारपीट चली। आखिर में हमलावर जगदीश को उठाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
गाड़ी में उसे कहा कि तेरे साथ तो सेक्टर-70 में जाकर हिसाब करेंगे। इस दौरान गाड़ी में उसके कपडे़ भी उतरवा लिए। साथ ही जाते वक्त उसे फेज-1 थाने के बाहर अर्ध नग्न कर छोड़ गए। उसका मोबाइल फोन तक ले गए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पूर्व पार्षद आरपी शर्मा समेत कई लोग पहुंचे।
दस लोगों पर मामला दर्ज
थाना फेज-1 पुलिस ने जतिंदर और जगदीश के बयानों पर प्रवीन कुमार, लख्खा, जैली, राणा व दस के करीब अज्ञात लोगों पर आईपीसी की धारा -452, 393, 148 और 149 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार एक बोलेरो भी बरामद कर ली है।
विवाद की वजह
जगदीश ने बताया कि रविवार रात वह फेज-छह ठेके के पास थे। इस दौरान ठेके के करिंदे एक युवक को पीट रहे थे। इसी बीच वह ठेके पर पहुंच गए। उन्होंने ठेकेदार के करिंदों को युवक को पीटने से रोक दिया। युवक वहां से निकल गया। इसी बीच ठेके के करिंदों ने उनके साथ प्रमोद को पकड़ लिया। उन्होंने इस चीज का विरोध किया और वह प्रमोद को छुड़ा लाए। वह घर पहुंचे ही थे कि ठेके के करिंदे वहां कॉलोनी में पहुंच गए। साथ ही पूरी कॉलोनी में दहशत मचा दी।
बच्चों में दहशत, हर समय जान का खतरा
कॉलोनी के प्रधान पाति राम और अनोखे लाल ने बताया कि घटना के बाद से कॉलोनी में पूरी तरह दहशत का माहौल है। खासकर बच्चे डरे हुए हैं कि क हीं दोबारा हमलावर न आ जाए। उन्होंने पुलिस अध्ािकारियों से कॉलोनी निवासियों को सुरक्षा मुहैया करवाने की अपील की है।