फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance caught two fisheries department officials taking bribe in Jhajjar

पानीपत विजिलेंस की कार्रवाई: जिला मत्स्य अधिकारी 40 हजार और मत्स्य अधिकारी 30 हजार रुपये रिश्वत लेते काबू

Sat, 03 Sep 2022 12:36 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 03 Sep 2022 12:36 AM IST
सार

किसान तीन-चार दिन पहले विभाग के अधिकारियों को 60 हजार रुपये दे चुका था लेकिन उसे बाद अधिकारियों ने हरियाणा सरकार की ओर से किसान को मत्स्य पालन के लिए दी जाने वाले प्रोत्साहन राशि को पास नहीं किया। किसान ने तंग आकर इसकी सूचना पानीपत विजिलेंस की टीम को दी।

विज्ञापन
Vigilance caught two fisheries department officials taking bribe in Jhajjar
विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते मत्स्य विभाग के अधिकारियों को पकड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मत्स्य विभाग के दो अधिकारियों को पानीपत विजिलेंस की टीम ने 70 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार गिरफ्तार किया। मत्स्य अधीकारी को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते और जिला मत्स्य अधिकारी को 40 हजार रुपये के साथ काबू किया है। मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने किसान से साढ़े चार लाख रुपये की मत्स्य पालन के लिए तालाब की सब्सिडी देने के एवज में 90 हजार रुपये की मांग की थी। इसमें से किसान पहले 60 हजार रुपये दे चुका था।

विज्ञापन


 विभाग के इन अधिकारियों ने 30 हजार रुपये और मांगे थे। इसके चलते किसान ने यह सूचना विजिलेंस की टीम को दी। पानीपत विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को मत्स्य पालन विभाग के एफओ यशवेंद्र सिंह को 30 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा और डीएफओ जय गोपाल से 40 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन


निरीक्षक सुमित शर्मा के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। शुक्रवार शाम को शिकायतकर्ता की शिकायत पर पानीपत की टीम ने मत्स्य विभाग के कार्यालय में जाकर कार्रवाई की। किसान तीन-चार दिन पहले विभाग के अधिकारियों को 60 हजार रुपये दे चुका था लेकिन उसे बाद अधिकारियों ने हरियाणा सरकार की ओर से किसान को मत्स्य पालन के लिए दी जाने वाले प्रोत्साहन राशि को पास नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान ने तंग आकर इसकी सूचना पानीपत विजिलेंस की टीम को दी। विजिलेंस की टीम ने जिला मत्स्य अधिकारी जय गोपाल व मत्स्य अधिकारी यशवेंद्र सिह को रंगे हाथों पकड़ा गया। 

किसान की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने छापा मारा और मत्स्य पालन विभाग के दो अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़ा गया है। - सुमित शर्मा, निरीक्षक, विजिलेंस, पानीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed