Ludhiana News: 20 हजार रुपये मांगी रिश्वत, 10 में तय हुई बात, 5000 लेते ASI और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और दोनों पुलिसवालों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरप्तार किया है। आरोपियों ने पहले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। मगर बात 10 हजार रुपये में तय हुई। सोमवार को पांच हजार की रिश्वत लेते इन्हें पकड़ा गया है। बता दें कि पांच हजार रुपये काम होने के बाद देने थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशा तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को छोड़ने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले थाना डेहलों के एएसआई और हेड कांस्टेबल को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने दोनों को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना डेलहों में तैनात एएसआई सुरजीत सिंह और हेड कांस्टेबल जगप्रीत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। विजिलेंस ने यह मामला साइयां कलां के रहने वाले आत्मा सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है। विजिलेंस दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आत्मा सिंह के बेटे को नशा तस्करी के मामले में थाना डेहलों की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशे की खेप और तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की थी। आत्मा सिंह और उसके परिवारिक सदस्यों ने दोनो मुलाजिमों से मुलाकात कर बाइक छोड़ने की बात की। दोनों पुलिसकर्मियों ने पहले अदालत का मामला बताया लेकिन जब परिजनों ने मदद मांगी तो उन्होंने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इसके बाद दोनों पक्षों में 10 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। सोमवार को पांच हजार रुपये देने का समय था और बाकी के पांच हजार रुपये काम होने के बाद देने थे। इसी दौरान आत्मा सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। इसके बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है।