{"_id":"633ae083f9939f58582c574e","slug":"vigilance-arrested-je-taking-bribe-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में JE गिरफ्तार: 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस ने दबोचा, BDPO कार्यालय में था तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करनाल में JE गिरफ्तार: 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस ने दबोचा, BDPO कार्यालय में था तैनात
Mon, 03 Oct 2022 06:49 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 03 Oct 2022 06:49 PM IST
सार
15 हजार रुपये पर बात फाइनल कर ली। उसे आज यानी सोमवार को बुलाया गया है। इसके बाद स्टेट विजिलेंस ने टीम तैयार कर आरोपी जेई आनंद प्रकाश को 15 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
आरोपी जेई आनंद प्रकाश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल में विजिलेंस ने सोमवार को बीडीपीओ कार्यालय में तैनात जेई आनंद प्रकाश को 15 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई आनंद प्रकाश गांव निंडाना जिला रोहतक का रहने वाला है। जिसे स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की इंस्पेक्टर प्रवीन कुमारी ने अपनी टीम के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब में किसानों को तोहफा: गन्ने के मूल्य में 20 रुपये का इजाफा, अब 380 रुपये प्रति क्विंटल में बिकेगा
विज्ञापन
स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि उन्हें सोमवार को सुबह करनाल निवासी नरेश कुमार से शिकायत प्राप्त हुई। इसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि वह निर्माण कार्य का ठेकेदार है। जो पंचायती राज के तहत सड़कों समेत अन्य ठेके लेता है। जेई आनंद प्रकाश ने उसके किसी निर्माण कार्य के बिल पास कराने के बदले उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था लेकिन वह यह राशि नहीं देना चाहता था।
विज्ञापन
वहीं रिश्वत न देने पर बिल पास न करने की बार-बार धमकी से वह परेशान था। ऐसे में उसने 15 हजार रुपये पर बात फाइनल कर ली। उसे आज यानी सोमवार को बुलाया गया है। इसके बाद स्टेट विजिलेंस ने टीम तैयार कर आरोपी जेई आनंद प्रकाश को 15 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Haryana: राम रहीम के परिवार पहचान पत्र में हनीप्रीत का नाम, परिवार को किया बाहर, अब शुरू हुईं ये चर्चाएं