{"_id":"5bea9b54bdec2269b44462cf","slug":"unknown-called-to-pg-girls-and-speaks-slogans-of-pakistan-murdabad-in-sonipat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनीपतः कनार्टक से 4 युवतियों को फोन किया और लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनीपतः कनार्टक से 4 युवतियों को फोन किया और लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Tue, 13 Nov 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
phone call
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी में रह रही चार युवतियों के पास विदेशी नंबरों से कॉल आ रही थी। मामले में पूरी तहकीकात करने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया कि नंबर विदेशी थे और कॉल कर्नाटक से एक पीसीओ से किए जा रहे थे। मामला हरियाणा के सोनीपत का है।
पुलिस ने काफी जानकारी जुटाकर केस दर्ज किया है, जल्द कर्नाटक में पुलिस टीम दबिश देने जाएगी। युवतियों के मोबाइल पर कॉल करने वाले तत्व पाकिस्तान जिंदाबाद कहने के साथ ही दिवाली तक मिशन पूरा करने और कोड में संदेश देकर बात करने को कहते थे। पुलिस को किन्हीं तत्वों के देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का शक है।
विदित रहे कि शहर के एक निजी पीजी हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही चार युवतियां के पास पिछले महीने रात को विदेशी नंबरों से फोन कॉल आने लगी थीं। हरियाणा, यूपी व पंजाब की रहने वाली युवतियों को फोन करने वाले उनके सामने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते थे। इतना ही नहीं यह भी कहते थे कि कश्मीर हमारा हो जाएगा। वह युवतियों से पूछते थे कि जो काम दिया था वह पूरा हो गया।
विज्ञापन
कहते थे कि यह सीक्रेट मिशन है। कोड में बात करो। जो कोड तुम्हें दे रखा है। समझा करो। फोन काटने पर वह फिर से कॉल कर कहते थे कि फोन क्यों काट रही हो। साथ ही सीक्रेट मिशन को दिवाली तक पूरा करने की बात कही जाती थी। इस मामले को लेकर 30 अक्तूबर को ओल्ड चौकी पुलिस में शिकायत दी थी।

अज्ञात के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज
mobile call
पुलिस की शुरूआती जांच में पता लगा था कि जिन नंबरों से कॉल आई थी वह अमेरिका व अरब देश के मिले थे। कॉल इंटरनेट के माध्यम से की गई थी। जिस पर रविवार को पुलिस ने एक युवती के बयान पर अज्ञात के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज किया था। पुलिस को जांच में पता लगा है कि कॉल कर्नाटक से किए गए थे।
जानकारी मिली है कि यह कॉल पीसीओ से किए गए थे। पुलिस को इसके पीछे देश विरोधी गतिविधि होने का शक है। जिसके चलते पुलिस अब कर्नाटक जाकर दबिश देगी। जिससे मामले की तह तक जाया जा सके। माना जा रहा है कि यह तत्व अपने लोगों को फोन करते होंगे, जो इन युवतियों के नंबरों पर आकर मिल रहे थे।
चार युवतियों के पास विदेशी नंबरों से कॉल आने के मामले की जांच की गई तो पता लगा कि कॉल कर्नाटक से आए थे। फोन करने वालों की लोकेशन कर्नाटक में होने की जानकारी मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहां पता करने पर जानकारी मिली कि वह पीसीओ के नंबर हैं। कर्नाटक में पुलिस टीम को भेजकर मामले की तह तक जाने का प्रयास किया जाएगा। इस मामले में किसी तरह की कोताही नहीं होने दी जाएगी। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
- डॉ. रवींद्र कुमार, डीएसपी सिटी