फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   unique decorating from court for guilty of molestation

छेड़छाड़ के दोषी नाबालिग को कोर्ट ने दी अनोखी सजा

Fri, 09 Oct 2015 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 09 Oct 2015 02:18 PM IST
विज्ञापन
unique decorating from court for guilty of molestation

नाबालिग लड़की को परेशान करने के मामले में लड़के को दोषी ठहराते हुए कोर्ट ने अनोखी सजा सुनाई है। मामला मोहाली का है। जिला अदालत ने वीरवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए नाबालिग लड़के को दोषी ठहराते हुए आदेश दिए है कि वह छह महीने तक लांडरां-बनूड़ रोड पर ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिमों के साथ खड़े होकर ट्रैफिक को रैगुलेट करने में सहयोग करेगा।

विज्ञापन


साथ ही उसे लोगों को सड़क नियमों के बारे में जागरूक करना होगा। हफ्ते में उसे कम से कम तीस घंटे तक काम करना होगा। यदि नाबालिग अदालत के आदेशों को नहीं मानता है तो उसे एक साल की सजा भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह मामला खरड़ थाने में 18 अक्तूबर 2013 को दर्ज हुआ था। पुलिस को दी शिकायत में लड़की की मां ने कहा था कि उनकी बेटी खरड़ के एक स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। काफी समय से कोई युवक उनकी बेटी को अलग-अलग नंबरों से फोन करके परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उनकी बेटी को प्यार करने व विवाह करने की बात कहकर तंग कर रहा था। जानकारी करने पर पता चला कि जिन नंबरों से फोन कॉल आई थी, ग्रीन एनक्लेव दाऊं का है। जब उन्होंने लड़के के बारे में पता किया तो वह नाबालिग निकला। उन्होंने लड़के के परिवार वालों को इस बारे में बताया।

इसके बाद भी लड़का अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उलटा उनके बेटे के साथ बदसलूकी की और रास्ते में घेरकर धमकियां दी। थाना सिटी खरड़ पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर नाबालिग लड़के के खिलाफ 354, 341 और 506 के तहत केस दर्ज किया था।


पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी सजा
इससे पहले कार चोरी के मामले में अदालत ने दो नाबालिगों को दोषी करार देते हुए लांडरां चौक पर छह महीने तक ट्रैफिक रैगुलेट करने के आदेश दिए थे। वहीं, हाल में एक कातिलाना हमले में एक नाबालिग को दोषी ठहराते हुए अस्पताल में मरीजों की सेवा के आदेश दिए थे। साथ ही संबंधित थाने के एचएचओ को हर महीने इस संबंध में रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed