{"_id":"58b6a7a24f1c1bce1c830e66","slug":"uncontrolled-speedy-car-hits-people-on-red-light-boy-killed-and-many-people-injured-at-ludhiana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने रेड लाइट पर खड़े लोगों को कुचला, सड़क पर बिखरा खून ही खून","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार कार ने रेड लाइट पर खड़े लोगों को कुचला, सड़क पर बिखरा खून ही खून
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Wed, 01 Mar 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में कार ने रेड लाइट पर खड़े लोगों को कुचला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई और रेड लाइट पर खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं पांच लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा पंजाब के लुधियाना में हुआ।
ओवर स्पीड सुजुकी ईसजू गाड़ी का ड्राइवर रेड लाइट पर खड़े लोगों को टक्कर मारते निकल गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को लोगों ने अस्पतालों में भर्ती करवाया। वहीं हादसे के बाद कार कार ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मरने वाले युवक की पहचान जालंधर के रहने वाले सचिन कुमार (29) के रूप में हुई। हादसे में अशोक कुमार, राम सिंह, उसकी पत्नी रीटा, कमलेश और केसरपाल घायल हुए।

इस तरह से हुआ हादसा
लुधियाना में कार ने रेड लाइट पर खड़े लोगों को कुचला
पुलिस ने सचिन के पिता गजराज के बयान पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। मृतक सचिन के पिता ने बताया कि वह जेएस एंड कंपनी नामक शिपिंग कंपनी में जॉब करता था। वह जालंधर से बाइक पर रोज आता जाता था।
रोजाना की तरह सचिन मंगलवार की सुबह भी घर से बाइक पर निकला था। साढ़े 10 बजे के करीब वो चौक में रेड लाइट होने से रुक गया। उसके साथ अन्य वाहन सवार भी रुके हुए थे। इसी दौरान पीछे से ओवर स्पीड सुजुकी ईसजू गाड़ी आई। ब्रेक न लगने के कारण गाड़ी बेकाबू हो गई और सचिन को कुचलते हुए अन्य लोगों को टक्कर मारती हुई आगे जाकर पलट गई।
हादसे के बाद करीब आधा घंटा भारी जाम लग गया। सूचना मिलने पर चौकी मिलरगंज और ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह ट्रैफिक जाम खुलवाना शुरू किया। सचिन अपने घर का इकलौता बेटा था और घर में कमाने वाला भी वही था।