{"_id":"57c062874f1c1bf638d4ef7d","slug":"two-youth-dies-during-murti-visarjan-at-ludhiana-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति विसर्जित करने गुए दो युवक सतलुज में डूबे, एक की तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूर्ति विसर्जित करने गुए दो युवक सतलुज में डूबे, एक की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
Updated Fri, 26 Aug 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी के बाद शुक्रवार को सतलुज दरिया में मूर्ति विसर्जित करने के लिए गए शेरपुर मार्केट के दो युवक पानी में डूब गए। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह दोनों काफी दूर निकल गए। उनके साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।
सूचना मिलने के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद कुछ दूरी पर जाकर एक युवक का शव बरामद कर लिया, जबकि दूसरे का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। मृतक की पहचान शेरपुर मार्केट के अनिल कुमार (25) के रुप में हुई है, जबकि लापता युवक की पहचान धर्मेंद्र (20) के रुप में हुई है। थाना लाडोवाल में तैनात एएसआई सोमनाथ ने कहा कि शेरपुर मार्केट में जन्माष्टमी का समारोह हुआ था।
शुक्रवार सुबह अनिल और धर्मेंद्र अपने साथियों के साथ सतलुज दरिया में मूर्ति विसर्जित करने चले गए। मूर्ति विसर्जित करने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों पानी में डूब गए। उनके साथियों ने कपड़े और अन्य सामान फेंक कर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं बचा पाए। पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाया। गोताखोरों ने अनिल के शव को ढूंढ निकाला, जबकि धर्मेंद्र का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। एएसआई सोमनाथ ने कहा कि पुलिस धर्मेंद्र का पता लगाने में जुटी हुई है।