फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two person arrested with 16 luxury and SUV cars by Crime Branch

चंडीगढ़: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह दबोचा, 16 लग्जरी कारें बरामद, दो करोड़ रुपये है कीमत

Sat, 08 Feb 2020 01:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 Feb 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two person arrested with 16 luxury and SUV cars by Crime Branch
बरामद गाड़ियां और पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

क्राइम ब्रांच की टीम ने पुणे (महाराष्ट्र) और गुरदासपुर (पंजाब) निवासी दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 16 लग्जरी व एसयूवी कारें और दो बाइक बरामद की हैं। इन गाड़ियों की बाजार में मौजूदा कीमत लगभग दो करोड़ रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुणे निवासी आसिफ नूर मोहम्मद सईद (41) और गुरदासपुर निवासी प्रभजोत सिंह (37) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


दोनों का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को दोनों को फिर अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। क्राइम ब्रांच के एसपी मनोज कुमार ने बताया कि वाहन चोरी को रोकने के लिए डीएसपी क्राइम राजीव अंबास्ता की देखरेख में एक टीम बनाई गई थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 19 जनवरी को एक टीम पुणे रवाना हुई। वहां से आसिफ नूर मोहम्मद सईद को गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ में पता चला कि वह पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र में गाड़ियां चोरी करता है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अमृतसर से चोरी की एक एस्टीम कार बरामद की। 21 जनवरी को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 8 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इस दौरान आरोपी ने बताया कि उसका एक साथी गुरदासपुर में रहता है। उसकी निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की टीम ने 21 जनवरी को अमृतसर से प्रभजोत को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की कुल 16 लग्जरी व एसयूवी कारों के अलावा दो बाइक भी बरामद कीं। पुलिस ने प्रभजोत को भी अदालत में पेश कर सात दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की गाड़ियों पर एक्सीडेंटल गाड़ियों के चेचिस नंबर लगाकर बेच देते थे 

क्राइम ब्रांच के अनुसार, वाहन चोरी करने वाले इस गैंग का मुख्य सरगना लुधियाना निवासी राजेश उर्फ राजा है। फिलहाल फरार चल रहा है। इस गैंग में शामिल आसिफ का पुणे में गोदाम है। आसिफ इंश्योरेंस कंपनी से एक्सीडेंटल व खराब गाड़ियां खरीदता था। इसके अलावा राजा का एक गोदाम लुधियाना में है। 

राजा आसिफ से गाड़ियां लेकर उनके चेचिस नंबर और इंजन नंबर चोरी की गाड़ियों पर चढ़ा देता था। उसके बाद गाड़ी के फर्जी दस्तावेज बनाकर आसिफ व प्रभजोत को देता था। उसके बाद आरोपी गाड़ियों को पंजाब व महाराष्ट्र में बेच देते थे। प्रभजोत बटाला व अमृतसर में कार डीलर भी है। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

फॉर्च्यूनर, इनोवा, होंडा सिटी समेत कई कारें बरामद
आरोपियों के पास से दो फॉर्च्यूनर, तीन इनोवा, तीन होंडा सिटी, दो क्रेटा, दो वरना, एक पजेरो, एक स्विफ्ट डिजायर, एक बलेनो और एक ऑल्टो कार बरामद हुईं हैं। इसके अलावा दो बाइक भी बरामद की गईं हैं। इन वाहनों में से दो होंडा सिटी कार आरोपियों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-19 व 34 थाना क्षेत्र से चुराई थीं जबकि दो बाइक सेक्टर-19 व 49 थाना क्षेत्र से चुराई हैं। अन्य वाहनों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं आसिफ व प्रभजोत
क्राइम ब्रांच के अनुसार, राजा को पंजाब व हरियाणा पुलिस भगोड़ा घोषित कर चुकी है। वहीं राजा को पंजाब व हरियाणा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया है कि आसिफ व प्रभजोत को भी पुणे व अमृतसर पुलिस वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार चुकी है। हालांकि सभी आरोपी जमानत पर जेल से बाहर निकल आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed