{"_id":"5b4c95424f1c1b4c748b5283","slug":"two-people-drowning-in-canal-in-ludhiana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तड़प-तड़पकर दो नौजवानों ने तोड़ा दम, तमाशबीन बने रहे लोग...गोताखोरों ने भी मदद से किया इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तड़प-तड़पकर दो नौजवानों ने तोड़ा दम, तमाशबीन बने रहे लोग...गोताखोरों ने भी मदद से किया इंकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लुधियाना (पंजाब)
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमानवीयता की हद देखिए, दो नौजवान बचाने के लिए चिल्लाते रहे, पर लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। गोतोखोरों ने भी मदद करने से इंकार कर दिया। नतीजा, दोनों युवकों की जान चली गई। घटना पंजाब के लुधियाना की है। यहां के हंबड़ा रोड स्थित गांव तलवाड़ा से गुजरने वाले बुड्डे नाले के किनारे कूड़ा बीनने गए दो युवक सोमवार सुबह गिरकर डूब गए। जबकि पास खड़े दो युवक बाल-बाल बच गए। दोनों युवकों ने काफी शोर मचाया, लेकिन डूब रहे युवकों को बचाया नहीं जा सका।
दोनों ने भाग कर गांव में इसकी सूचना दी। जिसके बाद गांव के लोग वहां पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद थाना पीएयू की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोर मौके पर बुलाए, लेकिन वह कुछ समय बाद अपने हाथ खड़े कर लिए और बोले कि पानी काफी गंदा और केमिकल वाला है। जिस कारण उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत होगी। पुलिस अब दूसरे गोताखोरों का इंतजार कर रही है ताकि नाले में उतर कर कोई दोनों का पता लगा सके। नाले में डूबे गए युवकों की पहचान हैबोवाल के रहने वाले भोला (15) और नरेश (18) के रूप में हुई है। जबकि उनके साथी विजय (15) और सूरज (10) बाल बाल बच गए।

विजय ने बताया कि वह और उसके भाई भोला अपने दोस्त नरेश के साथ कूड़ा बीनने का काम करते हैं। वह रोजाना किसी न किसी इलाके में कूड़ा बीनने जाते हैं। वहां से प्लास्टिक का सामान और बोतलें उठाकर लाते है और बेच कर अपने घर का खर्च चलाते हैं। सोमवार सुबह भी वह कूड़ा बीनने ही निकले थे। वह गांव तलवाड़ा से होकर गुजरने वाले गंदे नाले के पास पहुंचे। सोमवार को वो वहां पहुंचे तो बारिश शुरू हो गई। वह कूड़े के ढेर पर पहुंचे तो वह अंदर गिर गए। भोला और नरेश के नाले में गिरते ही विजय और सूरज वहां से पीछे हट गए।
भोला और नरेश ने काफी शोर मचाया कि उन्हें बचाया जाए, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। विजय और सूरज ने भी बाहर निकल कर सड़क पर आ शोर मचाया कि उनके साथी पानी में डूब रहे हैं, लेकिन नाले के पानी को देख कर कोई भी आगे नहीं गया। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों का पता नहीं चल सका है।