{"_id":"5c8f8bb8bdec2214254462de","slug":"two-people-died-in-different-road-accident-in-abohar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहरः सड़क हादसों में दो लोगों की गई जान, दो अन्य भी हुए घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अबोहरः सड़क हादसों में दो लोगों की गई जान, दो अन्य भी हुए घायल
Mon, 18 Mar 2019 06:09 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 18 Mar 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबोहर के गांव धर्मपुरा के पास और हिंदूमलकोट रोड पर रविवार रात हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के एक-एक साथी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर किया गया है।
विज्ञापन
गांव जंडवाला हनुवंता निवासी महेंद्र (22) पुत्र राम स्वरूप रविवार देर शाम अपने दोस्त कमलजीत पुत्र बिल्लू के साथ बाइक पर गांव आलमगढ़ आ रहा था। गांव धर्मपुरा के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। थाना बहाववाला के एएसआई भूपेंद्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं हिंदूमल कोट रोड पर सचखंड स्कूल के पास एक बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी बुरी तरह से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ढाणी विशेषरनाथ निवासी करीब 18 वर्षीय सुमित पुत्र लाखन सिंह गत रात गांव के ही ब्रजेश पुत्र विनोद के साथ बाइक पर होकर हिंदूमल कोट रोड पर जा रहा था।
विज्ञापन
जब वे सचखंड स्कूल के पास पहुंचे तो रास्ते में उन्हें अज्ञात बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। इससे वे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलते ही नर सेवा नारायण सेवा संस्था की एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सुमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। ब्रजेश की हालत गंभीर होने पर उसे फरीदकोट रेफर किया गया। थाना नं. 1 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।