{"_id":"6127b0028ebc3e137c277337","slug":"two-people-died-due-to-drug-overdose-in-bathinda-and-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत का टीका: नशे की ओवरडोज से बठिंडा में 15 दिन में पांचवें युवक की मौत, फिरोजपुर में 18 साल के लड़के की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मौत का टीका: नशे की ओवरडोज से बठिंडा में 15 दिन में पांचवें युवक की मौत, फिरोजपुर में 18 साल के लड़के की गई जान
Thu, 26 Aug 2021 08:50 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 26 Aug 2021 08:50 PM IST
सार
नशे से जूझ रहे पंजाब में इससे मौतों का सिलसिला भी जारी है। अकेले बठिंडा जिले में पिछले 15 दिनों में पांच युवकों की जान चली गई। सभी की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। घर के घर उजड़ रहे हैं लेकिन नशे पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। आलम यह है कि फिरोजपुर जिले में 18 साल के युवक की मौत भी नशे की ओवरडोज से हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले पांच साल से नशा कर रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा में चिट्टे का टीका लगातार युवकों की जान ले रहा है। मौत के इस टीके ने पिछले 15 दिन में पांच युवकों की जान निगल ली। गुरुवार को सुबह ठंडी सड़क पर एक कार में मिले युवक के शव के पास से टीका बरामद हुआ है। पुलिस की प्राथमिक जांच में नशे की ओवरडोज से मौत होने की सूचना है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद चलेगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह ठंडी सड़क पर एक युवक के कार में बेहोशी की हालत में पडे़ होने की सूचना थाना केनाल पुलिस को मिली। इसके बाद इंस्पेक्टर हरनेक सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे तो कार सवार युवक रुपिंदर कुमार अपनी कार की ड्राइवर सीट पर औंधे मुंह गिरा मिला। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहचान रुपिंदर कुमार बठिंडा के तौर पर हुई। पुलिस टीम ने युवक की कार में पडे़ शव के पास से एक टीका भी बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने शव को समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा के सदस्यों की सहायता से सिविल अस्पताल शव गृह में पहुंचा दिया। थाना केनाल के इंस्पेक्टर हरनेक सिंह का कहना था कि पुलिस जांच कर रही है। मौत के असल कारण के बारे में पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। प्राथमिक तौर पर मृतक के भाई के बयान के आधार पर राजन मेडिकल स्टोर बठिंडा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में उन्होंने संदेह जताया है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। बता दें कि इससे पहले मौत के टीके ने थाना सदर, थाना कोतवाली और थाना सिविल लाइन में चार युवकों की जिंदगी निगल ली है।
विज्ञापन
नशे की ओवर डोज से 18 वर्षीय युवक की मौत
उधर, फिरोजपुर छावनी स्थित ग्वालमंडी में नशे की ओवरडोज से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक लगभग पिछले पांच साल से नशा कर रहा था। जानकारी के अनुसार ग्वालमंडी निवासी जगदीश (18) पिछले लगभग पांच साल से चिट्टे का सेवन कर रहा था। परिवार के सदस्यों ने उसका नशा छुड़वाने का बहुत प्रयास किया लेकिन जगदीश नशे की लत से मुक्त न हो सका। गुरुवार को नशे की ओवरडोज से उसकी तबीयत खराब हो गई। जब उसे क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।