{"_id":"63a076d71b506c5a4b5c48b9","slug":"two-people-arrested-with-ak-56-assault-rifle-and-magazine-in-batala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Batala News: बटाला में एके-56 असॉल्ट राइफल और मैगजीन बरामद, पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Batala News: बटाला में एके-56 असॉल्ट राइफल और मैगजीन बरामद, पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा
Mon, 19 Dec 2022 08:53 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 19 Dec 2022 08:53 PM IST
सार
पवन से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि करीब एक महीने पहले कादियां रोड बटाला पर बंद पड़े एक कार वॉशिंग स्टेशन से यह राइफल चुराई थी। इसे बटाला की बैंक कॉलोनी के पास छिपा कर रखा था। पवन कुमार की निशानदेही पर उक्त जगह से एके-56 असॉल्ट राइफल और मैगजीन बरामद की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के बटाला में पुलिस ने एके-56 असॉल्ट राइफल और मैगजीन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह राइफल एक चोर ने एक कार वॉशिंग स्टेशन से चुराई थी। वहीं थाना सदर पुलिस ने उक्त चोर और कार वाशिंग स्टेशन के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सोमवार शाम को बटाला के एसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि थाना सदर और सीआईए स्टाफ ने पवन कुमार को गिरफ्तार कर उससे राइफल और मैगजीन बरामद की है।
विज्ञापन
पवन पर पहले से भी छह चोरी के मामले दर्ज हैं। जब पवन से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि करीब एक महीने पहले कादियां रोड बटाला पर बंद पड़े एक कार वॉशिंग स्टेशन से यह राइफल चुराई थी। इसे बटाला की बैंक कॉलोनी के पास छिपा कर रखा था। पवन कुमार की निशानदेही पर उक्त जगह से एके-56 असॉल्ट राइफल और मैगजीन बरामद की है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के बर्खास्त इंस्पेक्टर ने रखी थी राइफल
इसके बाद कार वॉशिंग स्टेशन के मालिक दीपराज सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि यह राइफल पंजाब पुलिस के बर्खास्त इंस्पेक्टर नारंग सिंह ने उसके पास रखी थी। उक्त इंस्पेक्टर उसका पुराना दोस्त है। नारंग सिंह और दीपराज सिंह पर 2014 में अमृतसर के थाना सिविल लाइन में केस दर्ज हुआ था। नारंग सिंह इस समय केंद्रीय जेल होशियारपुर में बंद है और आरोपी दीपराज सिंह सजा काट कर जेल से बाहर आया है।
विज्ञापन