{"_id":"58dbc8134f1c1be14b63dfa9","slug":"two-nigerian-arrested-with-five-million-heroin","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो नाईजीरियन काबू, टूरिस्ट वीजा पर आए थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो नाईजीरियन काबू, टूरिस्ट वीजा पर आए थे
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 30 Mar 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में अब तक नशे के कारोबार पर पाकिस्तान का हाथ बताया जाता रहा है। लेकिन इस बार पुलिस के हत्थे ऐसा गिरोह चढ़ा है, जिसने पाकिस्तान के साथ नाईजीरिया पर भी सवाल खड़ा किया है। ट्राइसिटी समेत पंजाब के विभिन्न जिलों में हेरोइन सप्लाई करने वाले नाईजीरियन गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
उनके पास से एक किलोग्राम हेरोइन मिली है। जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में पांच करोड़ की कीमत बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान न्यूबूज नाइगोर व हीलन के रूप में हुई है। इसकी पुष्टि एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने की। जानकारी के मुताबिक, सीआईए स्टाफ ने 25 मार्च को सोहाना चंडीगढ़ रोड पर नाकेबंदी कर दो औरतों व एक लड़के को 250-250 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया था। इस दौरान जब इनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह दिल्ली से हेरोइन लेकर आती हैं। आरोपी नाईजीयरन है।

कपड़े बेचने की आड़ में हेरोइन कारोबार
ऐसे दिल्ली से दबोचे गए आरोपी
एसएसपी ने बताया कि सीआईए इंचार्ज अतुल सोनी की अगुवाई वाली एक टीम दिल्ली गई थी। टीम की अगुवाई सीआईए के अतिरिक्त इंचार्ज शिवदीप बराड़ कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान न्यूबूज नाइगोर से 750 ग्राम व हीलन से 250 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
टूरिस्ट वीजा पर आए थे इंडिया
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी टूरिस्ट वीजा पर इंडिया आए थे। हिलन टूरिस्ट वीजा पर पहले 2011 में तीन महीने व फिर फरवरी 2016 में छह महीने के लिए आई थी। दूसरा भी टूरिस्ट वीजा पर आए थे।
दिल्ली में कपड़े बेचने का काम करते थे कारोबार
पता चला है कि आरोपी दिल्ली में कपड़े बेचने का कारोबार करते थे। इसकी आड़ में वह इस धंधे को चला रहे थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी जहां रह रहे थे वहां उन्होंने बता रखा कि वह नाईजीरियन एबेंसी में काम करते हैं।
स्टूडेंट्स और होटलों को बेचते थे हेरोइन
पता चला है कि इस गिरोह का नेटवर्क काफी सक्रिय है। वह पंजाब, चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में कॉलेज के स्टूडेंट्स, होटलों व क्लबों को हेरोइन की सप्लाई करते थे। यह नेटवर्क काफी बड़े स्तर पर फैला हुआ है। पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में कई और लोग पकड़े जाएंगे।
राजस्थान व मध्य प्रदेश से लाते थे हेरोइन
पता चला है कि इस गिरोह की चेन काफी लंबी है। पकड़ा गया एक आरोपी भी इस चेन का हिस्सा है। जबकि इनके बड़े आका तो अभी बाहर हैं। वहीं, पुलिस जांच में सामने आया है था यह लोग राजस्थान व मध्यप्रदेश से हेरोइन लाते थे। इसके बाद वह दूसरी जगह सप्लाई करते थे। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक इस केस में साढ़े सात करोड़ की हेरोइन पकड़ी जा चुकी है।