{"_id":"5877c38a4f1c1b8327ba8ce0","slug":"two-men-in-swindle-millions-three-years-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की ठगी में दो युवकों को तीन-तीन साल की कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों की ठगी में दो युवकों को तीन-तीन साल की कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने दो युवकों को फ्लैट देने के नाम पर ठगी करने के मामले में दोषी पाने पर तीन वर्ष की सजा सुनाई है। जबकि एक आरोपी भगोड़ा घोषित किया गया है।
विज्ञापन
वीरवार को जिला अदालत ने सेक्टर-56 निवासी हरनेक सिंह, खरड़ के हरजिंदर सिंह को सजा सुनाई। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार दोनों ने सेक्टर-38 में रॉयल इंटरप्राइज के नाम से प्रापर्टी डीलिंग का ऑफिस खोला था।
विज्ञापन
सेक्टर-30 के रहने वाले अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की दोनों ने उसको मोहाली में एक फ्लैट दिलवाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
अशोक का आरोप था कि हरनेक और हरजिंदर ने उसे बताया था कि यह फ्लैट उन्होंने खरीदा है, जब वे उनको पैसे दे देंगे तो वह उन्हें फ्लैट सौप देगें ,लेकिन पैसे मिलने के बाद आरोपियों ने उसे फ्लैट नहीं दिया और न ही पैसे लौटाए।