फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two killed while cleaning hotel sewerage, ludhiana news

लुधियाना: होटल के सीवरेज की सफाई करते वक्त चढ़ी गैस, दो की मौत

Sun, 10 Dec 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 10 Dec 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Two killed while cleaning hotel sewerage, ludhiana news
Ludhiana Death - फोटो : अमर उजाला
लुधियाना के डुगरी रोड स्थित एक होटल में सफाई के लिए उतरे पांच कर्मी सीवरेज से निकली गैस की चपेट में आ गए। इस घटना में दो कर्मियों मौत हो गई। जबकि तीन को गंभीर हालत में माडल टाऊन स्थित दीप अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, सूचना मिलते ही हताहत कर्मियों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं एसीपी आत्म नगर नवीन कुमार, थाना माडल टाउन समेत कई थानों की पुलिस भी वहां जा पहुंची। पुलिस अफसरों ने घटना का जायजा लिया। उन्होंने हंगामा काट रहे मृतकों के परिजनों को शांत कराया। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान अंबेडकर नगर निवासी कोहीनूर उर्फ अरमान और घुमारमंडी निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। वहीं अस्पताल में उपचाराधीन कर्मियों की पहचान समीर, सोनू और क्रिश के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया है। 
विज्ञापन


परिजनों ने होटल मालिक पर लगाए आरोप
मृतक दीपक के भाई विशाल ने कहा कि वह घुमारमंडी में रहते हैं। उसका भाई कुछ दिनों से डुगरी रोड स्थित एक होटल में काम कर रहा था। जहां बाकी के लोग भी उसे के साथ बतौर सफाई कर्मचारी काम करते थे। उनका काम होटल में डस्टिंग और साफ सफाई करना था। पिछले कई वर्षों से बंद पड़े सीवरेज को होटल मालिक ने शनिवार खोलने के लिए कहा, लेकिन सभी ने पहले मना किया। विशाल ने आरोप लगाया कि होटल मालिक के दबाव में सीवरेज का ढक्कन खुलवाया गया। कर्मी उसके अंदर बिना जरूरी किट के ही अंदर उतारे गए। हालांकि गैस के कारण हालत बिगड़ने की वजह से होटल के अन्य स्टाफ ने तत्काल सभी को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Two killed while cleaning hotel sewerage, ludhiana news
Ludhiana Death - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल के बाहर हंगामा करने वालों कोे पुलिस ने समझाया
जैसे ही हादसे की सूचना मिली पुलिस घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गई, लेकिन सभी प्रभावित लोग मौके से अस्पताल पहुंचाए जा चुके थे। भारी मात्रा में पुलिस अस्पताल के बाहर पहुंच गई और मृतकों के परिजनों को किसी तरह से शांत कराया। एसीपी नवीन कुमार ने किसी तरह से आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए उन्हें मामले में जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसीपी आत्म पार्क नवीन कुमार का कहना है कि अभी तक यहीं पता चला है कि सीवरेज की गैस के कारण ही यह हादसा हुआ है। पूरी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

15 तारीख को थी अरमान की शादी, घर पर छाया मातम
अरमान के परिजनों का कहना है कि 25 वर्षीय अरमान की शादी 15 दिसंबर को होनी थी। परिवार वाले उसकी शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह जिस बेटे की शादी की तैयारी में जुटे हुए हैं, शनिवार को वह काल का ग्रास बन जाएगा। परिवार वालों का कहना है कि घर के सभी लोग खुशी-खुशी शादी की तैयारी में जुटे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि होटल मालिक ने उनके बेटे की जान ले ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed