फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two killed in road accident in Hoshiarpur district

Hoshiarpur News: मुकेरियां में आल्टो से भिड़ी इनोवा, एक की मौत, गढशंकर में टिप्पर ने महिला को कुचला

Wed, 22 Feb 2023 05:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुकेरियां/गढ़शंकर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुकेरियां/गढ़शंकर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Feb 2023 05:10 PM IST
सार

गढ़शंकर में चंड़ीगढ़-होशियारपुर मार्ग पर श्री आनंदपुर साहिब चौक के पास अपने पति के साथ बाइक पर जा रही महिला किसी अज्ञात कार की टक्कर से सड़क पर जा गिरी। पीछे से आ रहे एक टिप्पर ने उसे बुरी तरह कुचल दिया। उक्त महिला की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Two killed in road accident in Hoshiarpur district
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वामी प्रेमानंद चैरिटेबल अस्पताल मुकेरियां के सामने एक ऑल्टो कार व इनोवा कार की आपस में भिड़ंत हो जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

विज्ञापन


एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि अरुण कुमार पुत्र सोमनाथ निवासी चूड़ चक थाना बहरामपुर (गुरदासपुर) और उसके दो साथी संदीप कुमार पुत्र शाम लाल निवासी डालिया (गुरदासपुर ) व विनय कुमार पुत्र कुलदीप सिंह थाना बहरामपुर (गुरदासपुर) अपने दोस्त की शादी समारोह से अपनी कार से मुकेरियां की तरफ आ रहे थे। जब वे उपरोक्त स्थल पर पहुंचे तो सामने से आ रही एक इनोवा गाड़ी एक बस को बचाते हुए इनकी कार में जा टकराई। इससे उसमें सवार संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायलों को मुकेरियां के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उनमें से विनय कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। संदीप कुमार आर्मी में था।
विज्ञापन


महिला को टिप्पर ने कुचला
उधर, गढ़शंकर में चंड़ीगढ़-होशियारपुर मार्ग पर श्री आनंदपुर साहिब चौक के पास अपने पति के साथ बाइक पर जा रही महिला किसी अज्ञात कार की टक्कर से सड़क पर जा गिरी। पीछे से आ रहे एक टिप्पर ने उसे बुरी तरह कुचल दिया। उक्त महिला की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मनोहर लाल पुत्र कमल देव निवासी मैली ने बताया कि वह अपनी पत्नी किरना देवी (41) व बेटे निखिल के साथ अपनी बाइक पर नवांशहर से रिश्तेदार के घर से गांव मैली लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े छह बजे गढ़शंकर के श्री आनंदपुर साहिब चौक के पास पहुंचे तो एक अज्ञात चालक ने अचानक अपनी कार श्री आनंदपुर साहिब रोड की ओर मोड़ दी। जिसकी चपेट में आने से पत्नी बाइक से नीचे गिर गई और पीछे आ रहे एक टिप्पर ने उन्हें कुचल दिया। सूचना मिलते ही गढ़शंकर पुलिस ने टिप्पर और शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed