{"_id":"65e436cd6f026f7eb806950d","slug":"two-killed-and-three-injured-in-road-accident-in-kapurthala-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: सड़क पर खड़े ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, दो लोगों की मौत, तीन जख्मी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala News: सड़क पर खड़े ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, दो लोगों की मौत, तीन जख्मी अस्पताल में भर्ती
Sun, 03 Mar 2024 02:11 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:11 PM IST
सार
पंजाब के कपूरथला में हरियाणा के करनाल से लौट रहे पांच युवक हादसे का शिकार हो गए। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे में उड़े स्कॉर्पियों के परखच्चे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कपूरथला में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। जालंधर रोड पर पीटीयू के नजदीक सड़क पर खड़े एक ट्रक से स्कॉर्पियो कार जा भिड़ी। हादसे में एक पुलिसकर्मी समेत दो की जान चली गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें जालंधर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची साइंस सिटी चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसे में एक भाई मनजिंदर सिंह की मौत हो गई तो दूसरा भाई तरनवीर सिंह गंभीर जख्मी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) निवासी दिलप्रीत सिंह, मनजिंदर सिंह, सुभाष, तरनवीर सिंह और बरजिंदर सिंह करनाल से शादी समारोह से लौट रहे थे। रविवार सुबह जब वह पीटीयू से आगे निकले तो ड्राइवर को झपकी आ गई। इससे स्कॉर्पियो सड़क किनारे खडे ट्रक के पीछे जा भिड़ी। बताया जा रहा है कि देर रात ट्रक का ईंधन खत्म हो गया था। इस वजह से चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन
हादसे में दिलप्रीत सिंह और मनजिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मनजिंदर सिंह पुलिस मुलाजिम बताया जा रहा है। वह आईआरबी कैंप में तैनात था। इनके अलावा सुभाष, तरनवीर सिंह और बरजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। साइंस सिटी चौकी प्रभारी पाल सिंह ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तीनों घायलों को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन