{"_id":"642c21a1b1b226ec760264e3","slug":"two-incidents-of-theft-in-jalandhar-and-firozpur-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों का आतंक: जालंधर में दुकान से साढ़े चार लाख रुपये के मोबाइल चोरी, फिरोजपुर में भी साफ किया लाखों का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरों का आतंक: जालंधर में दुकान से साढ़े चार लाख रुपये के मोबाइल चोरी, फिरोजपुर में भी साफ किया लाखों का माल
Tue, 04 Apr 2023 06:45 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 04 Apr 2023 06:45 PM IST
सार
फिरोजपुर जिले में भी चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां चोरों ने बंद कोठी से सोने व चांदी के जेवरात, महंगी घड़ी व एक लाख 65 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित के मुताबिक उनकी कुल नौ लाख दस हजार रुपये की चोरी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में चोर और लुटेरे बेखौफ हैं। यही वजह है कि वह रोजाना वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अब जालंधर के किशनपुरा के कोट किशन चंद इलाके में एक मोबाइल की दुकान में पीछे से सीढ़ी लगाकर घुसे चोरों ने साढ़े चार लाख रुपये कीमत के मोबाइल और गल्ले में रखी दो हजार रुपये की नकदी पार कर दी। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन
पीड़ित दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश में जुट गई है। ब्रदर टेलीकॉम के मालिक विजय कुमार ने बताया कि दुकान के ऊपर एक कमरा है। चोर दुकान के पीछे से सीढ़ी लगा पहले छत पर पहुंचे। इसके बाद लोहे के गेट को काटकर दुकान के अंदर घुसे। चोरों ने दुकान में आगे की रैक में लगे नए मोबाइल और गल्ले में पड़े करीब दो हजार रुपये चोरी कर ले गए। सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। दो चोर सुबह करीब चार बजे दुकान में घुसे थे। दोनों चोरों ने 7-8 मिनट में दुकान से सब कुछ समेटा और भाग निकले।
विज्ञापन
घर से सोने-चांदी के जेवरात, महंगी घड़ी समेत नौ लाख की चोरी
उधर, फिरोजपुर जिले में भी चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां चोरों ने बंद कोठी से सोने व चांदी के जेवरात, महंगी घड़ी व एक लाख 65 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित के मुताबिक उनकी कुल नौ लाख दस हजार रुपये की चोरी हुई है। थाना कैंट पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
झोक रोड कैंट में पीड़ित गुनबीर सिंह सोढ़ी कोठी नंबर-92 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार संग रिश्तेदारी में चंडीगढ़ गए थे। सेना के इलाके में उनकी कोठी है, जो बंद पड़ी थी। जब चंडीगढ़ से लौटे तो देखा दरवाजे खुले पड़े थे और चोर डेढ़ लाख रुपये की घड़ी, दो सोने की अंगूठी व एक सोने का कड़ा (कीमत साढ़े चार लाख रुपये), एक चांदी का लोटा, जिसकी कीमत सवा लाख रुपये थी और इसमें 40 हजार रुपये की नकदी रखी थी। इसके अलावा चोर सवा लाख रुपये की नकदी ले गए। गुरबीर का कहना है कि उनका लगभग नौ लाख दस हजार रुपये का नुकसान हुआ है।