फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two groups of prisoners clashed in Muktsar Jail

मुक्तसर: जेल में कैदियों के दो गुट भिड़े, दो पुलिसकर्मी समेत पांच लोग घायल, नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 29 Apr 2022 05:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Apr 2022 05:55 PM IST
सार

पंजाब की मुक्तसर जेल में कैदियों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। दो पुलिसकर्मी समेत पांच लोग घायल हैं। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  

विज्ञापन
Two groups of prisoners clashed in Muktsar Jail
सिविल अस्पताल में घायल कैदियों को उपचार के बाद वापस ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुक्तसर जेल में पुरानी रंजिश में कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इसमें तीन कैदी और बीच-बचाव करने पहुंचे दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी भी की। थाना सदर पुलिस ने इस मामले में कैदियों के दोनों गुटों के नौ लोगों के खिलाफ जेल नियमों का उल्लंघन करने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


बताते हैं कि हत्या के मामलों में जिला जेल में मानसा के कुलजीत सिंह गांधी व फिरोजपुर के भिंदा ग्रुप के कैदी और बंदी कैद हैं। कुलजीत गांधी व उसके साथी इससे पहले बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद थे। बठिंडा जेल में भी यह ग्रुप भिंदा गुट के साथ लड़ाई करते रहते थे। इसी वजह से उन्हें बठिंडा से मुक्तसर की जिला जेल में शिफ्ट किया गया था, मगर यहां भी हालात वैसे ही थे। रंजिश के कारण ही बीते गुरुवार को दोनों गुटों के कैदी व बंदी जेल में बनी कैंटीन के पास भिड़ गए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


लड़ाई का पता चलते ही हवलदार सुखविंदर सिंह और वार्डन जसवीर सिंह उनके पास बीच-बचाव में उन्हें छुड़ाने आए तो उन लोगों ने दोनों कर्मचारियों पर भी प्रहार कर दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत से दोनों गुटों की लड़ाई को शांत किया। इस लड़ाई में तीन कैदियों सहित पुलिसकर्मी सुखविंदर सिंह व जसवीर सिंह भी घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर पुलिस ने जिला जेल के सहायक अधीक्षक तरसेम सिंह की शिकायत पर दोनों गुटों के कैदियों और बंदियों में शामिल कुलजीत सिंह उर्फ गांधी, सुमेश सिंह उर्फ बिल्ला, बलदेव सिंह उर्फ बिट्टू, खुशहाल सिंह, गुरविंदर सिंह, सन्नी, मनी उर्फ हाथी, राजिंदर जॉनी और अमनदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed