फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two groups of Nihangs clashed in Amritsar of Punjab

Amritsar News: श्री हरमंदिर साहिब के नजदीक निहंगों के दो गुटों में झगड़ा, विक्की थॉमस के साथी का हाथ कटा

Thu, 05 Jan 2023 09:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Jan 2023 09:21 PM IST
सार

घायल को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलने पर सिटी पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थाना बी डिवीजन के एसएचओ इंस्पेक्टर शिव दर्शन सिंह भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

विज्ञापन
Two groups of Nihangs clashed in Amritsar of Punjab
अमृतसर में निहंगों के दो गुट भिड़े। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब परिसर और एसजीपीसी कार्यालय के पास गुरुवार देर शाम को निहंग सिंहो के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान विक्की थॉमस गुट के एक युवक का हाथ काट दिया गया। इस मामले के बाद पुलिस ने घायल युवक के बयान पर निहंग अमरदीप के खिलाफ केस दर्जकर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापे माप रही है ।

विज्ञापन


ईसाई से निहंग बने और श्री हजूर साहिब से अमृतपान करने वाले विक्की सिंह थामस ने बताया कि उसे शिकायत मिली थी कि श्री हरमंदिर साहिब के आसपास रमनदीप सिंह उर्फ मांगू मठ के नाम का नकली निहंग घूम रहा है। जब वह अपनी टीम के साथ श्री हरमंदिर साहिब पहुंचा तो एसजीपीसी कार्यालय के नजदीक रमनदीप उन्हें मिल गया। 
विज्ञापन


विक्की ने आरोप लगाया कि रमनदीप सिंह ने अमृत पान नहीं किया है। नकली बाणा और नकली गातरा पहन रखा है। हथियारों के साथ लोगों को धमकता है। गुंडागर्दी करता है। वह नीला बाना पहन कर लोगों के साथ ठगी करता है। अलग-अलग गुरुद्वारा साहिब की कार सेवा के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूल करता है। हेरोइन, शराब और नशीली गोलियों का नशा करता है। उसे समझाने का प्रयास किया तो वह झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसी दौरान रमनदीप सिंह ब्रह्म बूटा मार्केट की तरफ चला गया। उनका एक साथी सुशील सिंह निवासी दिल्ली जब रमनदीप के पीछे गया तो रमनदीप सिंह ने अकेला देख तलवार से युवक की गर्दन पर वार किया। उसने अपने बचाव में हाथ आगे किया तो युवक का हाथ कट गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। 


घायल को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलने पर सिटी पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थाना बी डिवीजन के एसएचओ इंस्पेक्टर शिव दर्शन सिंह भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed