{"_id":"65c08a73839a015be70e1a73","slug":"two-groups-clashed-in-dispute-over-kite-one-killed-in-firing-in-amritsar-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: पतंग काटने पर हुए विवाद में भिड़े दो गुट, जमकर चलीं तलवारें और गोलियां, फायरिंग में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar: पतंग काटने पर हुए विवाद में भिड़े दो गुट, जमकर चलीं तलवारें और गोलियां, फायरिंग में एक की मौत
Mon, 05 Feb 2024 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:48 PM IST
सार
पूरा मामला एक ग्रुप की पतंग कटने पर शुरू हुआ। पतंग काटने वाले ग्रुप ने दूसरे ग्रुप पर छींटाकशी की। इसी की रंजिश में दूसरे गुट के लोग तलवारें लेकर सड़क पर आ गए। फिर गोलियां भी चली जिससे एक युवक की जान चली गई।
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के बी डिवीजन थानाक्षेत्र आजाद नगर के इलाका तूत सिंह में रविवार रात को पतंगबाजी को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ गया कि इस झगड़े में तलवारें और गोली भी चली। फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमनजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पूरी घटना अमृतसर के आजाद नगर की तूत साहिब गेट की है। जहां रविवार को लोग अपनी छतों पर पतंगबाजी कर रहे थे। इस दौरान एक गुट ने दूसरे गुट की पतंग काट दी और पतंग कटने वाले ग्रुप के खिलाफ कमेंटबाजी करने लगे। जल्दी ही कमेंटबाजी गाली-गलौज में बदल गई। इसके बाद एक गुट का युवक रात को आठ बजे तलवारें लहराता हुआ आया। इसके बाद दोनों गुटों के बीच तलवारें चली।
विज्ञापन
इस दौरान ही एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर फायर कर दिया, जो हरमनजीत सिंह की पीठ में लगा। गंभीर हालत में तुरंत उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से रेफर किए जाने के बाद उसके परिवार वाले उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बी डिवीजन थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने के बाद उनके खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।