{"_id":"6333118247ad4153e86d137c","slug":"two-friends-murdered-in-tarn-taran-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में बड़ी वारदात: दो दोस्तों की निर्मम हत्या, गांव वालों ने घर में पड़ी देखीं लाशें तो उड़े होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तरनतारन में बड़ी वारदात: दो दोस्तों की निर्मम हत्या, गांव वालों ने घर में पड़ी देखीं लाशें तो उड़े होश
Tue, 27 Sep 2022 08:37 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 27 Sep 2022 08:37 PM IST
सार
डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि फिलहाल फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है। डॉग स्क्वायड टीम ने भी जांच की है। फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पुलिस मलकीत के अलावा पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के तरनतारन में दो दोस्तों का रिश्तेदार ने साथियों के साथ मिलकर कत्ल कर दिया। गांव वालों ने घर में लाशें पड़ी देख पुलिस व परिवार को इसकी सूचना दी। मरने वालों की पहचान तरनतारन के पट्टी में गांव गुदाई निवासी गुरदर्शन सिंह उर्फ सोना (27) और गांव जंड निवासी शिंदर सिंह (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि मरने वाले दोनों दोस्त हैं। जहां वारदात हुई वह सोना का ही करीबी रिश्तेदार मलकीत सिंह रहता है। मौके पर पहुंची डीएसपी पट्टी सतनाम सिंह ने जानकारी दी कि शुरुआती जांच में आरोपी मकान मालिक मलकीत सिंह है। उसने यह कत्ल अपने पांच साथियों के साथ मिलकर किया है। जिस समय सोना व शिंदर घर में पहुंचे, मलकीत के अलावा पांच और साथी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Punjab: बरातियों को खिलाया-पिलाया, तीन दिन पहले खुली दूल्हे की पोल तो बैरंग लौटाया
विज्ञापन
आरोपियों ने तोड़ दिए मृतकों के मोबाइल
डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपियों ने कत्ल के बाद दोनों मृतकों के मोबाइल फोन तोड़ डाले। पुलिस जांच में पता चला के दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और आरोपियों ने दोनों पर तेजधार हथियारों से हमला कर कत्ल किया है। डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि फिलहाल फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है। डॉग स्क्वायड टीम ने भी जांच की है। फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पुलिस मलकीत के अलावा पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें- Tarn Taran News: मंदिर में घुसकर पुजारी पर चाकू से हमला, आरोपी ने ASI को भी मारे थप्पड़, मामला दर्ज