{"_id":"610415f28ebc3e586b74a695","slug":"two-friends-died-in-a-road-accident-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में हादसा: ट्रैक्टर और बाइक के बीच भिड़ंत, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुर में हादसा: ट्रैक्टर और बाइक के बीच भिड़ंत, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत
Fri, 30 Jul 2021 08:53 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 30 Jul 2021 08:53 PM IST
सार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव फूलरवन के नजदीक गुरुवार रात को ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि आरोपी चालक घटना के बाद वहां से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। उधर, थाना ममदोट पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
धर्म सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव भूरे खुर्द ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि दो बाइक पर सवार होकर वह और उसका भाई चरण सिंह (25) और इसी गांव का रहने वाला जसवीर सिंह पुत्र महिंदर सिंह फिरोजपुर किसी कामकाज के सिलसिले में गए थे। फिरोजपुर से कामकाज निपटाकर बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। उसका भाई और जसवीर एक बाइक पर सवार थे। जैसे ही नहर पार कर गांव फूलरवन के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
चरण और जसवीर दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर जख्मी हो गए। आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर वहां से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जख्मी हालत में दोनों को स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी नाजुक हालत देख फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। दोनों की अस्पताल में मौत हो गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ममदोट पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
उधर, उक्त हादसे की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर अजमेर सिंह के मुताबिक धर्म सिंह के बयान पर आरोपी अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी चालक का सुराग लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।