{"_id":"634faa96d0ff73589173b694","slug":"two-friends-ate-poison-under-suspicious-circumstances-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: संदिग्ध हालात में दो दोस्तों ने खाया जहर, एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal News: संदिग्ध हालात में दो दोस्तों ने खाया जहर, एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती
Wed, 19 Oct 2022 01:16 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:16 PM IST
सार
परिजनों का आरोप है कि कमल अपने फोन पर हमेशा पैटर्न लॉक लगाकर रखता था। फोन से छेड़छाड़ हुई है। पुलिस ने बताया कि जब उन्हें जहर निगलने की सूचना मिली तब दोनों बच्चे अमृतधारा अस्पताल में भर्ती थे। अभी मृतक कमल का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और जांच जारी है।
विज्ञापन
मृतक कमल की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के करनाल जिले के थाना असंध क्षेत्र के गांव चोपड़ा में दो दोस्तों ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। जहर निगलने की सूचना परिजनों को मिलते ही दोनों दोस्तों को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां 16 वर्षीय एक दोस्त कमल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे दोस्त संसार की हालत नाजुक चल रही है।
विज्ञापन
मृतक कमल के परिजनों ने संसार के परिजनों पर जहर देने का आरोप लगाया और बताया कि जब दोनों बच्चों ने जहर निगल लिया था तो उनके परिजनों ने उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। वह अपने आप ही दोनों बच्चों को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके बाद जब कमल के परिजनों ने संसार के परिजनों से कमल का मोबाइल मांगा तो उन्होंने देने से मना कर दिया और कहा कि वह पुलिस को ही फोन देंगे। मगर पुलिसकर्मी को जब कमल का फोन मिला तो कमल के परिजनों ने चेक किया तो फोन का पैटर्न लॉक टूटा मिला।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि कमल अपने फोन पर हमेशा पैटर्न लॉक लगाकर रखता था। फोन से छेड़छाड़ हुई है। पुलिस ने बताया कि जब उन्हें जहर निगलने की सूचना मिली तब दोनों बच्चे अमृतधारा अस्पताल में भर्ती थे। अभी मृतक कमल का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और जांच जारी है।
विज्ञापन