फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two drones found in Amritsar of Punjab

Punjab News: अमृतसर के अटारी में मिले दो ड्रोन, हेरोइन भी बरामद, एक आरोपी दबोचा गया

Mon, 18 Dec 2023 07:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Dec 2023 07:22 PM IST
सार

घरिंडा थाने में तैनात एसआई रछपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते अट्टलगढ़ गांव के पास पहुंचे। जहां उन्होंने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 290 ग्राम हेरोइन और एक मोबाइल फोन मिला।

विज्ञापन
Two drones found in Amritsar of Punjab
बरामद ड्रोन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में सीमांत गांव अटारी के पास एक ड्रोन और 810 ग्राम हेरोइन पुलिस ने बरामद की है। वहीं पुलिस अटारी में ही रेलवे कर्मी दपिंदर चौहान के क्वार्टर के पास से एक ड्रोन और 520 ग्राम हेरोइन और सीमांत गांव अट्टलगढ़ में एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से 290 ग्राम हेरोइन व मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने पहले मामले में अज्ञात और दूसरे मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


घरिंडा थाने के एसआई अर्जुन कुमार ने बताया कि एएसआई रछपाल सिंह की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध एनडीपीएस का केस दर्ज किया गया है। शिकायत में एएसआई रछपाल सिंह ने बताया कि दपिंदर चौहान के अटारी स्थित क्वार्टर के पास एक ड्रोन और एक पैकेट मिला। खोलकर देखने पर 520 ग्राम हेरोइन मिली है। इसके अलावा वहां से पुलिस ने 24 ग्राम पैकिंग मेटीरियल भी बरामद किया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले में घरिंडा थाने में तैनात एसआई रछपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते अट्टलगढ़ गांव के पास पहुंचे। जहां उन्होंने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 290 ग्राम हेरोइन और एक मोबाइल फोन मिला। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान गांव धनोए खुर्द निवासी रणधीर सिंह के रूप में बताई। आरोपी को अदालत में पेशकर रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed