{"_id":"5c9f0974bdec221425446ed3","slug":"two-brothers-die-after-drowning-in-sirsa-branch-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में गिरा युवक, भाई ने बचाने के लिए लगा दी छलांग, देखते-देखते डूब गईं दो जिदंगियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में गिरा युवक, भाई ने बचाने के लिए लगा दी छलांग, देखते-देखते डूब गईं दो जिदंगियां
Sat, 30 Mar 2019 12:05 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सिरसा ब्रांच नहर पर पुल के निर्माण में लगे दो सगे भाइयों की नहर में डूबने से मौत हो गई। दोनों के शवों को नहर से निकलवाने के बाद नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार मोहलखेड़ा से सुरजाखेड़ा को जाने वाली सड़क सिरसा ब्रांच नहर पर नए पुल का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके निर्माण कार्य में झारखंड के जिला गढ़वा के गांव सकरकोनी निवासी अब्दुलगस खान (19) और रियासतखान (24) काम कर रहे थे। काम के दौरान अब्दुलगस खान का पैर फिसल गया, जिससे वह नहर में गिर गया। जब वह पानी में डूबने लगा तो उसके भाई रियासतखान ने पानी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
दोनों भाई तैरना नहीं जानते थे जिसकी वजह से डूब गए। जब लोगों ने उन्हें बाहर निकाला दोनों की मौत हो चुकी थी। शवों को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी सरबजीत सिंह ने बताया कि मरने वाले युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन