{"_id":"5f1674c169cd3c6156538295","slug":"two-boys-murdered-in-firing-at-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसाः ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दो युवकों की हत्या, शराब व्यवसायी थे दोनों मृतक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिरसाः ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दो युवकों की हत्या, शराब व्यवसायी थे दोनों मृतक
Tue, 21 Jul 2020 10:23 AM IST
खुशबू गोयल
सनमीत सिंह, सिरसा
सनमीत सिंह, सिरसा
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दो युवकों की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के सिरसा जिले में सोमवार रात अंधाधुंध गोलियां बरसाकर दो युवकों की हत्या कर दी गई। दोनों मृतक शराब व्यवसायी थे। गांव चौटाला के पास संगरिया रोड पर वारदात अंजाम दी गई। दोनों मृतकों की पहचान शराब व्यवसायी प्रकाश पूनिया निवासी गांव चौटाला व मुकेश गोदारा निवासी भारू खेड़ा के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात गांव के पास संगरिया रोड पर बने ढाबे पर बैठकर प्रकाश और मुकेश गोदारा खाना खा रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर पांच-सात युवक आए और गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जो प्रकाश और मुकेश को लगीं। गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
फायरिंग करके सभी हमलावर मौके से भाग गए। लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डबवाली के डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि करीब 35 गोलियां चली हैं। अभी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है, लेकिन पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी है। हर पहलू से केस की जांच की जाएगी।