फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Afghanistani Arrested With Heroin In Sonipat

200 करोड़ की हेरोइनः किशमिश से देश में घोला जा रहा नशे का जहर, तरीका देख पुलिस भी दंग

Wed, 24 Jul 2019 12:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Jul 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two Afghanistani Arrested With Heroin In Sonipat
किशमिश के गत्तों में छिपाई गई थी हेरोइन - फोटो : अमर उजाला

अफगानिस्तान के कंधार से इतनी भारी मात्रा में हेरोइन को ऐसे ही बॉर्डर पार करके यहां नहीं लाया गया था। बल्कि जिस तरह से हेरोइन को किशमिश के कार्टून में छुपाकर रखा गया था, उससे हर कोई चकमा खा सकता है। दिल्ली की इंटर स्टेट सेल क्राइम ब्रांच की टीम को भी हेरोइन के यहां छुपाए जाने का इसलिए पता चल गया कि उसने पहले ही पांच तस्करों को पकड़ लिया था। 

विज्ञापन


अगर किशमिश के कार्टून को कोई पूरी तरह से खोलकर भी देखता है तो उसके बाद भी हेरोइन के पैकेट दिखाई नहीं देते थे। दिल्ली पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के बताने पर जब कार्टून को खोला और उसके गत्ते फाड़कर हेरोइन को निकाला गया तो उसे देखकर पुलिस कर्मी भी चौंक गए। किशमिश को लाने के लिए पूरा कार्टून तैयार किया जाता है, जिसको गत्ते का बनाया जाता है। 

विज्ञापन

उसमें किशमिशन के पैकेट भरे जाते है, जिनको एक किलो का बनाया जाता है तो 16 पैकेट कार्टून में रखे जाते है। पैकेट को आधा किलो का बनाया जाता है तो 32 पैकेट कार्टून में भरे जाते है। किशमिश रखने के लिए गत्ते का कार्टून पहले ही हेरोइन तस्करी के लिए तैयार किया जाता है।

कार्टून के दोनों साइड में डबल गत्ता लगाया जाता है, जैसे कार्टून सामान्य तौर पर तैयार करने के बाद एक गत्ता अंदर भी लगाया जाता है और उसमें बीच में जगह रखी जाती है।

यह सबकुछ कार्टून बनाते हुए ही किया जाता है और उन दोनों गत्तों के बीच में हेरोइन रखी जाती है। उसके बाद ही मशीन से पूरा गत्ता फिट किया जाता है। कार्टून में हेरोइन छुपाने के बाद ही किशमिश रखी जाती है। इस तरह से किशमिश का कार्टून पहले ही तस्करी के लिए बनाया जाता है। 

कुंडली में जब कार्टून खोले गए तो उनमें हेरोइन नहीं मिली, लेकिन पहले से पकड़े गए आरोपियों के बताने पर कार्टून के गत्ते को अंदर की तरफ से किनारों से काटा गया तो उसमें से हेरोइन के पैकेट निकाले गए। इस तरह से बड़ी चालाकी के साथ हेरोइन की तस्करी ड्राईफ्रूट के सहारे हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed