{"_id":"56f7e0bb4f1c1bb54bf14d67","slug":"tt20-man-arrested-for-ticket-black-of-india-and-australia-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया-आस्ट्रेलिया मैच का टिकट ब्लैक करता युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंडिया-आस्ट्रेलिया मैच का टिकट ब्लैक करता युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 28 Mar 2016 03:49 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के मोहाली में रविवार को हो रहे भारत-आस्ट्रेलिया मैच की टिकट ब्लैक करते पुलिस ने एक युवक को काबू किया है। उससे पांच टिकटें बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन
युवक की पहचान मोहाली निवासी भूपेंद्र कुमार के रूप में हुई। वह मोहाली में परिवार के साथ रहता है और प्राइवेट जॉब करता है। शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-36 स्थित फ्रेगरेंस गार्डन में एक युवक मैच की टिकट ब्लैक कर रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस वहां सादी वर्दी में पहुंचकर टिकट का सौदा करने लगी। भूपेंद्र ने बताया कि 500 रुपये वाली टिकट का 2500 रुपये रेट चल रहा है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
सोशल साइट पर ब्लैक करते दो पकड़े थे
मोहाली में होने वाले इस मैच के लिए सोशल साइट के जरिये भी टिकट ब्लैक हो रही थी। दो युवकों को इसी आरोप में पंजाब पुलिस ने पकड़ा था। उन पर आरोप था कि उन्होंने आईसीसी टी-20 क्रिकेट मैच के नाम की फेसबुक आईडी बना रखी थी। इसी के माध्यम से वे कस्टमर सेट करके टिकट ब्लैक करते थे।