फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   troubled from molestation, mother and daughter jump from bus, dead

चलती बस में फिर छेड़छाड़, मां-बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

Thu, 30 Apr 2015 05:42 PM IST
दविंदर पाल सिंह/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
दविंदर पाल सिंह/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Thu, 30 Apr 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
troubled from molestation, mother and daughter jump from bus, dead

बस में युवकों द्वारा की जा रही छेड़छाड़ से तंग होकर मां और बेटी ने विरोध किया जब यात्रियों ने नहीं की मदद तो दोनों ने उठाया खौफनाक कदम।

विज्ञापन


दरअसल पंजाब के मोगा में कोटकपूरा मार्ग स्थित गांव गिल के पास बुधवार देर शाम आर्बिट बस में कुछ युवकों ने मां-बेटी से छेड़छाड़ की। दोनों ने विरोध किया और मदद की गुहार भी लगाई लेकिन बस में सवार अन्य लोगों में से कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।
विज्ञापन


आखिरकार तंग होकर मां-बेटी ने चलती बस से छलांग लगा दी। इसमें बेटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। घटना से गुस्साए लोगों ने बस को घेर लिया लेकिन ड्राइवर और कंडक्टर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव लंढेके निवासी छिंदर कौर (38) अपनी बेटी अमनदीप कौर (16) के साथ अपने मायके गांव कोठा गुरु जिला बठिंडा जा रही थी। दोनों बुधवार देर शाम मोगा से अबोहर के लिए रवाना हुई ऑर्बिट बस में सवार हुई थीं।

बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, मां गंभीर

troubled from molestation, mother and daughter jump from bus, dead

उस समय बस में चार से पांच लोग सवार थे। छिंदर कौर ने बताया कि बस मोगा शहर से बाहर निकली तो उसमें सवार युवक छेड़छाड़ करने लगे। उन्होंने इसका विरोध किया और शोर भी मचाया लेकिन बस में सवार अन्य लोगों ने मदद नहीं की।

यहां तक कि ड्राइवर और कंडक्टर ने भी अनसुना कर दिया। युवकों से बचने के लिए छिंदर और अमनदीप ने गांव गिल के पास चलती बस से छलांग लगा दी। अमनदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि छिंदर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

उन्हें देखते ही सड़क पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया और बस को घेर लिया लेकिन ऑर्बिट बस का ड्राइवर और कंडक्टर बस छोड़ कर फ़रार हो गए।

अवतार सिंह, एसएचओ, थाना बाघापुराना ने बताया कि प्राथमिक जांच में मां-बेटी से छेड़छाड़ की बात सामने आई है। अभी मामले की जांच जारी है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed