फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Troubled by laws young man swallowed poison, death

ससुरालियों से तंग युवक ने जहर निगला, मौत

Fri, 11 Jul 2014 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 11 Jul 2014 08:05 PM IST
विज्ञापन
Troubled by laws young man swallowed poison, death

ससुरालियों से तंग आकर गांव असरपुर के रहने वाले एक युवक ने सल्फास की गोलियां निगल लीं। गंभीर हालत में उसे अमर अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


दर्शन सिंह निवानी गांव असरपुर ने थाना सन्नौर पुलिस के पास बयान दिया है कि उसके लड़के मनदीप सिंह की शादी करीब सात महीने पहले गांव बोसर रोड सन्नौर की रहने वाली कुलदीप कौर के साथ हुई थी। शादी के बाद से दोनों में झगड़ा रहता था।
विज्ञापन


दो महीने पहले कुलदीप कौर लड़ाई करके अपने मायके चली गई। कई बार उसका बेटा उसे लाने भी गया, लेकिन वह नहीं आई। इसी बीच लड़के का पिता दर्शन सिंह अपनी बहू के मायके उसे लाने गया। जहां उसकी मां व भाइयों और अन्य रिश्तेदारों ने उसकी काफी बेइज्जती की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात जब पिता ने बेटे मनदीप सिंह को बताई, तो उसने तंग आकर सल्फास की गोलियां खा लीं। गंभीर हालत में उसे अमर अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है।


पुलिस ने बयान पर पत्नी कुलदीप कौर, उसकी मां हरजीत कौर, साले लखवीर सिंह, सुखवीर सिंह व हरदीप सिंह, श्याम के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed