फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Triple Murder in amritsar

Amritsar: पत्नी के जाने से रहता था परेशान, दातर से मां-भाभी और भतीजे को काट डाला, फिर किया आत्मसमर्पण

Thu, 04 Apr 2024 02:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 02:14 PM IST
सार

तिहरे हत्याकांड के आरोपी अमृतपाल सिंह की पत्नी डेढ़ साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। उसका भाई विदेश में रहता है। पुलिस के अनुसार, अमृतपाल ने मानसिक तनाव में ही अपनी मां, भाभी और भतीजे को मार डाला। 

विज्ञापन
Triple Murder in amritsar
अमृतसर में तिहरा हत्याकांड - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के देहात क्षेत्र के गांव झंडेर में बुधवार रात एक व्यक्ति ने दातर से हमला कर अपनी मां, भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। पत्नी के दो बेटियों के साथ छोड़ जाने के बाद से आरोपी अमृतपाल सिंह लगातार परेशानी की हालत में था। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया लेकिन बाद में उसने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक झंडेर निवासी अमृतपाल सिंह एयरपोर्ट पर माल ढुलाई का काम करता था, लेकिन आजकल खाली था। करीब डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी शरमजीत कौर अपनी तीन साल और दस साल की बेटियों के साथ उसे छोड़ कर चली गई थी। पत्नी और बेटियों के जाने के बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात उसने अपनी मां मनरीत कौर, भाभी अवरीत कौर और भतीजे समरथ सिंह पर दातर से वार किया और उन्हें मारकर फरार हो गया। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू की। 

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही थाने में पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। एसपी हरिंदर सिंह गिल ने आरोपी के सरेंडर किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि अमृतपाल को लगता था कि उसे कोई अच्छा नहीं समझता। मानसिक परेशानी में ही उसने अपनी मां, भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी का बड़ा भाई विदेश में रहता है और उसे वारदात के बारे में जानकारी दे दी गई है। झंडेर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि घर में अमृतपाल अपनी मां, भाभी और भतीजे के साथ ही रहता था। हत्या का केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed