फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trader's son kidnapped, 6 million ransom sought

व्यापारी का बेटा किडनैप, 6 करोड़ की फिरौती मांगी

Sun, 11 May 2014 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Sun, 11 May 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
Trader's son kidnapped, 6 million ransom sought

हरियाणा के करनाल शहर से जूता व्यापारी के 27 वर्षीय बेटे चेतन सरदाना का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने व्यापारी से उनके बेटे को छोड़ने के लिए छह करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर जोगिंद्र राठी के नेतृत्व में छह एसआईटी की टीमें गठित की हैं। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ता सिर्फ चेतन के फोन पर ही कॉल रिसीव कर रहे हैं और जब उसे युवक के एक रिश्तेदार ने फोन किया तो सामने से अपहरणकर्ताओं ने फोन उठाकर उनसे छह करोड़ रुपये की मांग की।
विज्ञापन

अंतिम लोकेशन मेरठ रोड पर

Trader's son kidnapped, 6 million ransom sought

मॉडल टाउन के मकान संख्या डी-6 निवासी 27 वर्षीय चेतन सरदाना के पिता महेश सरदाना ने थाना सिविल लाइन में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर से दुकान के लिए निकला था।

वे ओल्ड जीटी रोड पर जूते का शोरूम चलाते हैं। वह घर से न तो शोरूम पर पहुंचा और न ही घर वापस आया। उसका मोबाइल बंद होने पर परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। चेतन की अंतिम लोकेशन मेरठ रोड पर शुगर मिल के पास की बताई गई।

छोड़ने की एवज में छह करोड़ मांगे

Trader's son kidnapped, 6 million ransom sought

शनिवार को जब उनके दोस्त और रिश्तेदार चेतन का मोबाइल मिला रहे तो दिन में एक बार उसका फोन लगा और सामने से अपहरणकर्ता ने फोन उठाया। उसने कहा कि चेतन उनके कब्जे में है और उसे छोड़ने की एवज में छह करोड़ रुपये की मांग की।

वे इस राशि से कम में मानने को तैयार नहीं हुए और धमकी देकर फोन रख दिया। उसके बाद चेतन का फोन नहीं मिल रहा। अपहरणकर्ताओं की लोकेशन पश्चिमी उत्तरप्रदेश में बताई जा रही है। इसके बाद परिजनों और पुलिस के हाथ पांव फूल गए।

कोट
इस मामले में छह टीमें गठित की गई हैं। पूरी पुलिस फोर्स इस केस में जुटी है। छह करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। जल्द ही अपहरणकर्ताओं को पकड़कर युवक को सकुशल लाया जाएगा।
- अभिषेक गर्ग, एसपी करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed