फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   threw stones at eviction team

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव

Fri, 05 Dec 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 05 Dec 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
threw stones at eviction team

सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में वीरवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर जबरदस्त पथराव किया गया। पथराव से नगर निगम स्टाफ और पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई। हमले में कुछ पुलिसकर्मी और मार्केट कमेटी के कर्मचारियों को चोटें भी आई हैं। हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। पुलिस ने पथराव के मामले में केस दर्ज कर आरोपी सात लोगों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर वीरवार सुबह एस्टेट ऑफिस, नगर निगम और मार्केट कमेटी ने संयुक्त रूप से सेक्टर-26 की मंडी में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। एसडीएम (साउथ) कशिश मित्तल के साथ पुलिस फोर्स भी मौजूद थी।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे से टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान 107 अवैध झुग्गियों को गिरा दिया गया और कई शेड्स तोड़ दिए गए। इसके अलावा अवैध फड़ी वालों को भी हटा दिया। ग्रेन मार्केट के दुकानदारों ने बरामदों पर अवैध कब्जा कर लिया था। अभियान के दौरान इन कब्जों को भी हटा दिया गया। टीम ने मंडी में जहां भी अवैध निर्माण मिला, उसे गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से शुरू हुई कार्रवाई दोपहर तक शांतिपूर्ण चली। लेकिन, शाम होते ही झुग्गी वालों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था।

यूं हुआ पथराव
मंडी में बारदाना मार्केट के पास शाम को लोगों ने फिर से झुग्गियां बनानी शुरू कर दी थीं। टीम के लोगों ने इन्हें हटाने की कोशिश की, तो एक महिला जेसीबी के सामने लेट गई। पुलिस ने इस महिला को जबरन हटा दिया। इसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठियां बरसाना शुरू कर दिया।

लगवा दिए कंटीले तार
लोगों को खदेड़ने के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को कंटीली तारों से सील करवा दिया। मलबा हटाने का काम देर रात तक चलता रहा। रात को भी मार्केट कमेटी के स्टाफ और पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।


शाम को फिर लग गईं फड़ियां
अभियान चलाकर प्रशासन ने दोपहर तक मंडी से सभी अवैध फड़ी वालों को हटा दिया था। लेकिन, शाम को अभियान समाप्त होने के तुरंत बाद फड़ी वालों ने फिर से कब्जा कर लिया। शाम को प्रशासन और पुलिस फोर्स विरोध कर रहे लोगों को हटाने में जुट गई। इस कारण फड़ी वालों ने मौका देखते हुए दोबारा अतिक्रमण का मौका मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed