फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people killed in road accidents in Punjab

पंजाबः दो अलग-अलग सड़क हादसों में चाचा-भतीजा समेत एक महिला की मौत

Wed, 22 Aug 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़शंकर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़शंकर (पंजाब) Updated Wed, 22 Aug 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Three people killed in road accidents in Punjab
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो हुई है। पहली घटना गढ़शंकर की है। यहां, चंडीगढ़ मार्ग पर मंगलवार सुबह हुए सड़त हादसे में प्रवासी मजदूर चाचा-भतीजा की मौत हो गई। मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 5 बजे मेवाराम पुत्र मोर सिंह व उसके भतीजे शिव कुमार पुत्र लेख राज निवासी सिबयों कलां जिला बदायूं उत्तर प्रदेश हाल निवासी साहबा पुलिस थाना बलाचौर जिला शहीद भगत सिंह नगर, ने गांव साहबा में एक अमरूद का बाग लिया था।
विज्ञापन


 मंगलवार सुबह मोटरसाइकिल रेहड़ा पर अमरूद लाद कर गढ़शंकर मंडी बेचने जा रहे थे। करीब 5 बजे गांव पनाम के समीप गढ़शंकर की ओर से आ रही बस ने इनके मोटरसाइकिल रेहड़ा को अपनी चपेट में ले लिया। इससे चाचा-भतीजा दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक बस को चंडीगढ़ की ओर भगाकर ले गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक के भाई सुरिंदर सिंह पुत्र मोर सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से महिला की मौत
वहीं गुरदासपुर में हुए एक अन्य सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डेविड मसीह पुत्र वीरू मसीह निवासी गांव आलीनंगल पुलिस स्टेशन दोरांगला अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर गुरदासपुर से निजी कार्य संपन्न करके अपने गांव जा रहे थे। करीब 3.30 बजे जब वह पीडबल्यूडी रेस्ट हाउस के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली जिसे निशान सिंह निवासी गांव बुश्करवाल पुलिस स्टेशन घुम्मणकलां चल रहा था ने स्कूटी को साइड मार दी। 


इससे स्कूटी सवार महिला गिरकर ट्रैक्टर-टाली के टायर के नीचे आ गई। दुर्घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। सिटी पुलिस स्टेशन गुरदासपुर ने आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक निशान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई अजय राजन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed