{"_id":"6250311826d3413c7a5e9e7e","slug":"three-people-including-a-child-died-in-a-road-accident-in-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में दर्दनाक हादसा: पांच साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पठानकोट में दर्दनाक हादसा: पांच साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल
Fri, 08 Apr 2022 06:30 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 Apr 2022 06:30 PM IST
सार
सूचना मिलने पर मौके पर शाहपुरकंडी के एसएचओ दविंदर प्रकाश पुलिस टीम सहित पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि घायल महिला के बयान पर ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी जुटाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंगोली-डिफेंस रोड पर गुरुवार देर रात एक बाइक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में पांच वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बाइक पर बच्चे समेत चार लोग सवार थे। हादसे में एक महिला की जान बच गई। हालांकि, उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में हरप्रीत सिंह, लक्की निवासी कादियां और हरप्रीत निवासी बासीरपुर बटाला शामिल है।
विज्ञापन
घायल महिला प्रीति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चालक ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर चार लोग सवार थे और बच्चे को टंकी पर बैठाकर बाजार राशन लेने गए थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया। हरप्रीत सिंह परिवार समेत पंगोली चौक स्थित एक फार्म हाउस में रहता था और वहां का कामकाज भी देखता था।
विज्ञापन
वह परिवार समेत बाइक पर बाजार से राशन लेने गया था। लौटते समय डिफेंस रोड-पंगोली चौक के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ आया। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसे में हरप्रीत सिंह, उसका बेटा लक्की और हरप्रीत की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर शाहपुरकंडी के एसएचओ दविंदर प्रकाश पुलिस टीम सहित पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि घायल महिला के बयान पर ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन