लुधियाना में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, कई घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में पिछले 24 घंटे के दौरान हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना के बाद विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। जबकि घायल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
हार्डीस वर्ल्ड के पास गलत साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों की पहचान मायापुरी निवासी नीतिन कुमार और उसके पिता पवन कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामले में नीतिन की शिकायत पर जगरांव स्थित न्यू आत्म नगर निवासी सतनाम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हार्डीज वर्ल्ड पुल पर पैदल जा रहे एक राहगीर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति पुल से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सलेम टाबरी पुलिस ने भारती कालोनी निवासी रमेश सिंह की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
रमेश सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज शिकायत के मुताबिक वह रविवार को लाडोवाल की तरतफ से आ रहा था। हार्डीज वर्ल्ड के पास एक व्यक्ति पैदल जा रहा था। जिसे तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सड़क क्रास कर रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत
साहनेवाल के पास सड़क क्रास कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ढंढारी खुर्द निवासी निमेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
निमेश द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह अपने रिश्तेदार दिनेश राय के साथ किसी काम संबंधी ढंढारी खुर्द गया था। जब वह सड़क क्रास करने लगे तो तेज रफ्तार कार ने दिनेश को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी कार चालक फरार होने में कामयाब हो गया।
तेज रफ्तार टिप्पर ने राहगीर को मारी टक्कर
कूमकलां के गांव मानगढ़ के पास एक तेज रफ्तार टिप्पर ने राहगीर को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गांव हीरा निवासी संतोश कुमार की शिकायत पर रोपड़ के गांव मादपुर निवासी जसपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।