फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people dead in separate road accident in punjab

पंजाबः अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत, 3 अन्य घायल

Sun, 07 Oct 2018 07:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब) Updated Sun, 07 Oct 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
Three people dead in separate road accident in punjab
दुर्घटनाग्रस्त कार

पंजाब में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई है। पहली घटना संगरूर की है। यहां के लहरागागा के गांव कोटड़ा लेहल के समीप मारुति कार बेकाबू होकर पलट गई। इससे कार में सवार एक महिला और व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए संगरूर अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मालेरकोटला निवासी इंद्रपाल सिंह, उनकी पत्नी शांति देवी, संतोख सिंह और दुर्गा देवी जाखल (हरियाणा) में दवा लेने के लिए जा रहे थे। लहरागागा से तीन किलोमीटर दूर गांव कोटड़ा लेहल के समीप तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर पलट गई। इससे कार सवार संतोख सिंह और दुर्गा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं इंद्रपाल सिंह और शांति देवी गंभीररूप से घायल हो गए है। दोनों को तत्काल लहरागागा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए संगरूर अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना लहरा के हवलदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

Three people dead in separate road accident in punjab
demo pic

वहीं राजपुरा में तेपला रोड पर शनिवार की रात दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। थाना शम्भू पुलिस ने दूसरी कार के अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव टिम्बरपुर जिला कांगड़ा हिमाचल निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह शनिवार रात अपने दोस्त राजेश कुमार की कार पर सवार होकर बनूड़ से तेपला रोड स्थित सिग्मा फैक्ट्री के पास जा रहा थे। 

सामने से आ रही कार ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। इससे उसके दोस्त राजेश कुमार की मौत हो गई और वह घायल हो गया। शम्भू पुलिस ने दूसरी कार के अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed