फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three killed in road accidents in Punjab

पंजाब में तीन सड़क हादसे: पठानकोट में कार ओवरब्रिज से गिरने से चालक की मौत, फिरोजपुर में दो ने तोड़ा दम

Tue, 01 Jun 2021 06:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Jun 2021 06:39 PM IST
सार

पंजाब में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हैं। पठानकोट में ओवरब्रिज से असंतुलित होकर कार नीचे गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल है। उधर, फिरोजपुर के माना सिंह वाला गांव में ट्रैक्टर ट्राली और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक की जान चली गई। गुरुहरसहाए में तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया तो वहीं घायल पति का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Three killed in road accidents in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाइवे पर स्थित पठानकोट के सरना में एक कार ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम पठानकोट में तेज आंधी से कार असंतुलित होकर ओवरब्रिज से नीचे गिर गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान गांव सुकालगढ़ निवासी 46 वर्षीय कैलाश चंद के तौर पर हुई है। मृतक जल स्त्रोत विभाग में जिलेदार की पोस्ट पर श्री हरगोबिंदपुर में तैनात था। जबकि, घायल की पहचान गांव गोबिंदसर निवासी सर्वजीत के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


एएसआई हेमराज ने बताया कि मृतक की पत्नी सर्वबिंदू के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि उक्त दोनों मलिकपुर से आ रहे थे। रास्ते में तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। जैसे ही कार मलिकपुर ओवरब्रिज पर चढ़ी तो तेज आंधी से असंतुलित हो गई और नीचे गिर गई। घायल कैलाश चंद को अस्पताल लाया गया लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, घायल सर्वजीत का इलाज चल रहा है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

फिरोजपुर के गांव माना सिंह वाला के नजदीक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक 35 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। उधर, थाना घल्लखुर्द पुलिस ने मंगलवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

दर्शन सिंह निवासी बस्ती प्यारे आना ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका बेटा बब्बल सिंह (35) बाइक से बस्ती प्यारे आना की तरफ आ रहा था। जैसे ही गांव माना सिंह वाला के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने गलत दिशा में आकर बब्बल की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसका बेटा बाइक समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर जख्मी हो गया। उसे जख्मी हालत में स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देख कर फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई।

उधर, उक्त हादसे की जांच कर रहे एएसआई हरपाल सिंह के मुताबिक दर्शन सिंह के बयान पर ट्रैक्टर-ट्राली चालक हरदयाल सिंह निवासी गांव काबल वाला (फरीदकोट) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।

फिरोजपुर: सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल
गांव गोलूका मोड़ के नजदीक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने मंगलवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक लाल सिंह निवासी गांव मघ्घर सिंह वाला बाइक से पत्नी शीलो बाई के साथ गुरुहरसहाए किसी काम से जा रहा था। जैसे ही गांव गोलूका मोड़ के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां शीलो बाई की मौत हो गई। जबकि लाल सिंह का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed