{"_id":"5d2ca1308ebc3e6cde237570","slug":"three-killed-in-road-accident-in-rajpura-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीचड़ में फंसी कार को निकालने गया युवक, दूसरी कार ने मारी टक्कर तीन की दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कीचड़ में फंसी कार को निकालने गया युवक, दूसरी कार ने मारी टक्कर तीन की दर्दनाक मौत
Mon, 15 Jul 2019 09:25 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुरा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुरा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 15 Jul 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
हादसे में तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुरा-अंबाला नेशनल हाईवे पर रविवार रात एसवाईएल नहर के पास हुए हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। थाना शंभू के पुलिस इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह ने बताया कि बीती देर रात 10 बजे के करीब सुनील मुखीजा (50) निवासी सतगुरु नगर चंडीगढ़ रोड लुधियाना अपनी रिश्तेदार सूरज कांता (50) निवासी दुर्गापूरी हैबोवाल लुधियाना के साथ कार में दिल्ली से लुधियाना वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
जब वह हाईवे नंबर-1 राजपुरा-अंबाला रोड पर एसवाईएल नहर के पास पहुंचे तो डायवर्जन होने के चलते उनकी कार नहीं मुड़ पाई और गाड़ी कीचड़ में जा फंसी। इस दौरान वहां से जा रहे एक राहगीर गुरप्रीत सिंह (25) निवासी गांव सूरत मनोली थाना बनूड़ ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की।
विज्ञापन
इसी दौरान करनाल के अज्ञात कार चालक ने अपनी कार लापरवाही से चलाते हुए कीचड़ में फंसी कार को टक्कर मार दी। कार चालक अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को राजपुरा सिविल अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। हादसे में कार सवार सुनील मुखीजा, सूरज कांता और कार निकलवाने गए गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन