फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three killed and eight injured in road accident in Patiala

Patiala News: धुंध में सड़क पर खड़ी ट्रॉली से भिड़ा लॉडिंग वाहन, तीन लोगों की मौत, आठ घायल अस्पताल में भर्ती

Mon, 19 Dec 2022 06:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 19 Dec 2022 06:19 PM IST
सार

गांव हथन के रहने वाले जगजीत सिंह ने बताया कि मरने वाले लोग गरीब परिवारों से हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन
Three killed and eight injured in road accident in Patiala
हादसे में क्षतिग्रस्त टाटा 407। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पटियाला जिले में रविवार देर रात धुंध के कारण सड़क पर खड़ी गन्नों से भरी ट्राली में टक्कर के बाद टाटा 407 गाड़ी पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में टाटा 407 गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए। गाड़ी से घायलों को बाहर निकालते वक्त एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो और लोगों को कुचल दिया। इनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इन दो लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है जबकि बाकी छह विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। हादसा नाभा सदर थाना के गांव हरीगढ़ के नजदीक हुआ। थाना सदर के प्रभारी गुरप्रीत सिंह भिंडर ने बताया कि पुलिस ने गन्नों से भरी ट्राली के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जो फिलहाल फरार है।

विज्ञापन

Three killed and eight injured in road accident in Patiala
मृतक गुरदीप सिंह, शेर मोहम्मद और सुरिंदर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक टाटा 407 गाड़ी में सवार लोग श्री फतेहगढ़ साहिब में लंगर की सेवा करके रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे मालेरकोटला के नजदीक अपने गांव हथन लौट रहे थे लेकिन नाभा के गांव हरीगढ़ के पास सड़क पर खड़ी गन्नों से भरी ट्रॉली से टाटा 407 जा टकराई। ट्राली से टकराने के बाद गाड़ी जाकर एक पेड़ से भिड़ गई। हादसे में सुरिंदर सिंह, गुरदीप सिंह व शेर मोहम्मद की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए।

इन घायलों को गाड़ी से बाहर निकालते वक्त दो और लोगों को एक तेज रफ्तार अन्य वाहन ने कुचल दिया। घायलों में भगवान सिंह, चालक चमकौर सिंह शामिल हैं। गांव हथन के रहने वाले जगजीत सिंह ने बताया कि मरने वाले लोग गरीब परिवारों से हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उधर, नाभा के डीएसपी दविंदर अत्री ने माना कि धुंध के कारण हादसा हुआ है। उन्होंने लोगों से सड़क पर वाहन न खड़ा करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed