फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three arrested for murder of woman by Himachal Pradesh Police

Pathankot News: महिला की हत्या का खुला राज, पीछा छुड़वाना चाहता था आरोपी, हथौड़ा से वार कर ली थी जान

Thu, 16 Mar 2023 11:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Mar 2023 11:40 PM IST
सार

पूछताछ में सामने आया कि मृतक महिला के पहले पति की मौत होने पर उसने अपने दो बच्चों के साथ संजीव कुमार के साथ शादी कर ली। 12 साल पहले शादी करने के बाद सुनीता के संबंध बलजीत सिंह के साथ हो गए और वह बलजीत के साथ रहने लगी। महिला बलजीत सिंह पर लगातार पैसे देने का दबाव बनाती रही।

विज्ञापन
Three arrested for murder of woman by Himachal Pradesh Police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध संबंधों के बाद प्रेमिका से पीछा छुड़वाने के लिए एक व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। आरोपी ने हथौड़े से महिला का चेहरा, सिर, सीना और हाथों को बुरी तरह कुचल दिया ताकि उसकी पहचान न हो सके। शव फेंकने के लिए वह हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्र में गया और बाद में फरार हो गया।

विज्ञापन


कत्ल के इस पूरे मामले को हिमाचल प्रदेश की इंदौरा पुलिस ने जांच के बाद सुलझाया और मुख्यारोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान पठानकोट के कस्बा नरोट जैमल सिंह के गांव चटक कोलियास निवासी बलजीत सिंह, उसके छोटे भाई सुरजीत सिंह और अमृतसर के पाखरपुरा निवासी अमनदीप के रूप में हुई है। वहीं, मृतक महिला की पहचान नरोट जैमल सिंह निवासी सुनीता के तौर पर हुई है। पूरे मामले की पुष्टि एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने की है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 25 फरवरी को इंदौरा पुलिस को एक महिला का शव गांव पलाखी से मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। इंदौरा पुलिस ने जांच शुरू की तो महिला के शव की पहचान हो गई। पोस्टमार्टम के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना इंदौरा में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि इस वारदात में तीन आरोपी शामिल थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि मृतक महिला के पहले पति की मौत होने पर उसने अपने दो बच्चों के साथ संजीव कुमार के साथ शादी कर ली। 12 साल पहले शादी करने के बाद सुनीता के संबंध बलजीत सिंह के साथ हो गए और वह बलजीत के साथ रहने लगी। महिला बलजीत सिंह पर लगातार पैसे देने का दबाव बनाती रही। इसके चलते बलजीत सिंह ने उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

वह सुनीता को अपने ट्रक में बैठाकर ले गया और हथौड़े से उसका सिर पर वार करके हत्या कर दी। पूरा दिन वह शव को लेकर इधर-उधर घूमता रहा। इसके बाद उसने अपने भाई व एक अन्य साथी को बुलाकर महिला का शव इंदौरा के गांव पलाखी के पास फेंक दिया। गुरुवार तीनों को इंदौरा की अदालत में पेश किया गया। जहां से सभी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed