{"_id":"63abde7609cb1306b3795542","slug":"thief-broke-locks-of-10-shops-in-deshwal-complex","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar News: देशवाल कांप्लेक्स में चोर ने 10 दुकानों को ताले तोड़े, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar News: देशवाल कांप्लेक्स में चोर ने 10 दुकानों को ताले तोड़े, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
Wed, 28 Dec 2022 11:46 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:46 AM IST
सार
दुकानदारों को सुबह ताले टूटे मिले। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। चोर की शक्ल साफ दिखाई दे रही है। वह हाथ में लोहे की रॉड लेकर दुकानों के ताले तोड़ रहा है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखा आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
झज्जर के पुराना बस स्टैंड के सामने मेन रोड व देशवाल कांप्लेक्स में 10 दुकानों के ताले तोड़ दिए और एक दुकान में करीब ढाई हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रात करीब 11:30 बजे चोर ने पुराना बस स्टैंड के सामने व देशवाल कांप्लेक्स में 10 दुकानों के ताले ताड़े हैं।
विज्ञापन
दुकानों में चोरी का प्रयास किया गया है जबकि एक दुकान से ढाई हजार रुपये की नकदी गायब है। हाइटेक कंप्यूटर सेंटर, इंदिरा इंटरनेट प्वाइंट, अनु गारमेंट, गुरु किराना स्टोर, हुक्के की दुकान, लैब, खाद बीज की दुकान व मोबाइल रिपेयर की दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया, जबकि गुरु किराना स्टोर से करीब 2500 रुपये की नकदी चोरी कर ली है। दुकानदारों को सुबह ताले टूटे मिले। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। चोर की शक्ल साफ दिखाई दे रही है। वह हाथ में लोहे की रॉड लेकर दुकानों के ताले तोड़ रहा है।
विज्ञापन
चोरी का मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों का सुराग लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - कर्मवीर सिंह, शहर थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन विज्ञापन