फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   These figures show that ATMs not safe in Haryana

हरियाणा में नहीं सुरक्षित एटीएम, दो माह में उखाड़ने की 18 वारदात, लाखों उड़ाए

Tue, 19 Mar 2019 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
These figures show that ATMs not safe in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

एटीएम उखाड़ने वाले गिरोह हरियाणा में लगातार सक्रिय हैं। बीते दो माह में गिरोह के गुर्गों ने रात में एटीएम काटकर 18 वारदात की और लाखों रुपये ले उड़े। चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़ और झज्जर जिलों में एटीएम काटने वाले गिरोह वारदात को अंजाम देने में कामयाब रहे हैं, जबकि इन गिरोहों ने इस दौरान विभिन्न जिलों में 16 बार एटीएम काटने के असफल प्रयास किए। सबसे अधिक छह-छह वारदात सोनीपत और चरखी दादरी में अंजाम दिए गए।

विज्ञापन


 पुलिस जांच में सीसीटीवी कैमरों से पता चला है कि ज्यादातर वारदात में स्कोर्पियो सवार बदमाशों का हाथ है। ये गिरोह ज्यादातर उन एटीएम बूथों को रात में निशाना बनाते हैं, जहां गार्ड तैनात नहीं हैं। यह गिरोह गैस कटर से एटीएम को काटकर रुपये ले जाते हैं या पूरा एटीएम ही उखाड़कर वाहन में लादकर कर ले जाते हैं। ज्यादातर मामलों में पुलिस अभी तक बदमाशों को पकड़ने में विफल रही है।
विज्ञापन


बतौर उदाहरण, चरखी दादरी जिले में पांच एटीएम को चोर गिरोह ने अपना निशाना बनाया। तीन एटीएम से चोर करीब 40 लाख का कैश निकालने में कामयाब रहे। यूको बैंक की एटीएम से करीब सवा पांच लाख का कैश निकालने के बाद चोर गिरोह ने आग लगा दी थी। इस गिरोह ने यूनाइटेड बैंक के एटीएम को भी गैस कटर से काटकर करीब साढ़े आठ लाख रुपये चोरी कर लिए थे। सांजरवास एटीएम में वारदात करने वाले गिरोह को सीआईए टीम ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन चार वारदात का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

These figures show that ATMs not safe in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

16 फरवरी को जलमाना स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए बदमाशों ने तोड़फोड़ की लेकिन वह रुपये नहीं निकाल पाए। शिकायत के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई। 27 फरवरी की रात को जुंडला स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर मंकी कैप पहने बदमाश एटीएम से सारा कैश लूटकर बाइक पर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया लेकिन बदमाशों को पकड़ नहीं सकी। 

मेवात गैंग के गुर्गों पर शक
31 दिसंबर 2018 को रोहतक के सेक्टर दो स्थित एसबीआई के एटीएम को उखाड़कर दस लाख से अधिक रुपये निकालकर गुर्गे फरार हो गए थे। पुलिस ने मेवात गैंग के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया था। गिरोह के फरार गुर्गों को पकड़ने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। झज्जर, करनाल और सोनीपत पुलिस ने भी मेवात गैंग के तीन-तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया था।

एटीएम उखाड़कर रुपये निकालने वाले गिरोह के गुर्गों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूर्व में एटीएम उखाड़ने की वारदात को अंजाम देने वाले कई गिरोह सदस्यों और सरगना को गिरफ्तार किया जा चुका है- मनोज यादव, डीजीपी , हरियाणा

हरियाणा में बीते दो माह में एटीएम लूट और लूट के प्रयास के मामले
जिले-एटीएम बूथ लूट और प्रयास 
रोहतक---2-1
चरखी दादरी-3-2
सोनीपत-4--2
झज्जर-3-0
कुरुक्षेत्र-2-0
जींद - 1------ 1
महेंद्रगढ़-1-1
करनाल-1-1
अंबाला-1-1 
फतेहाबाद-0-----3
कैथल-0------3
यमुनानगर-0-1

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed